तिरंगा अभियान को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल बैठक हुई। बैठक को भाजपा के नव मनोनीत प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश सह प्रभारी विजया रहाटकर, उदयपुर संभाग सह प्रभारी मिथलेश गौतम, राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने संबोधित किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि अभियान को लेकर वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने विस्तार से अभियान की रूपरेखा एवं रचना की जानकारी देते हुए इस अभियान को भव्य रूप देने का आव्हान किया। अभियान को लेकर हुई वर्चुअल बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, जिला महामंत्री रघु शर्मा, देवी सिंह राणावत, जिला मंत्री सीपी नामधराणी सम्मिलित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट ने कहा कि चित्तौड़गढ़ जिले में अभियान को लेकर जिला भाजपा जोर शोर से तैयारी कर रही है। पी एम मोदी के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान पुरे देश में चलेगा। हमारा उद्देश्य है कि हर घर तिरंगा फहरे और देशभक्ति का जज्बा पैदा हो।अभियान मे भारतीय जनता युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। यह अभियान 11 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। बुथ स्तर तक अभियान के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता, प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केंद्रों पर तिरंगा फहराने के लिए अभियान चलायेंगे। भाजपा द्वारा प्रदेश में पिछले साल भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी के नेतृत्व में'हर घर तिरंगा अभियान चलाया था। अभियान को लेकर जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत को अभियान का जिला संयोजक एवं जिला मंत्री सीपी नामधराणी को सह संयोजक मनोनीत किया जो इस अभियान को गति देंगे। अभियान को लेकर मंडल संयोजक की घोषणा भी शीघ्र की जायेगी।घर
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
शिक्षक मतदार संघासाठी नव्याने याद्या तयार करण्याचा कार्यक्रम जाहिर पात्र शिक्षकांनी वेळेत अर्ज करावेत
परभणी,दि.30 : औरंगाबाद विभाग शिक्षक मतदार संघ निवडणूकीसाठी 1 नोव्हेंबर, 2022 अर्हता दिनांकावर...
Rock Aur Rani BTS Video: धर्मेंद्र के साथ रणवीर सिंह बैठे आए नजर, जया बच्चन का लुक भी हुआ लीक
आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र शबाना आजमी, जया बच्चन की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का...
Rajasthan Election 2023 : Rajendra Bhambu ने भरा पर्चा, भाजपा से बगावत कर मैदान में उतरे | News
Rajasthan Election 2023 : Rajendra Bhambu ने भरा पर्चा, भाजपा से बगावत कर मैदान में उतरे | News
ભાજપમાં કેટલા દિગ્ગ્જોના કપાયા પત્તા, કોને કોને મળી ટિકિટ, જુઓ સંપૂર્ણ યાદી
ભાજપમાં કેટલા દિગ્ગ્જોના કપાયા પત્તા, કોને કોને મળી ટિકિટ, જુઓ સંપૂર્ણ યાદી
कितने भी पुराने OPEN PORES, LARGE PORES, CLOGGED PORES हों, इस Remedy से होगा 100% इलाज़
कितने भी पुराने OPEN PORES, LARGE PORES, CLOGGED PORES हों, इस Remedy से होगा 100% इलाज़