मॉनसून ने अब पूरे देश में रफ्तार पकड़ ली है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश के हर राज्य में जमकर बारिश हो रही है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 6 से 11 अगस्त के दौरान देश के 6 राज्यों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के ऊपर बना निम्न दाब का केंद्र भले ही अब कमजोर पड़ गया है लेकिन इस नए मौसमी तंत्र के कारण राजस्थान के कई इलाकों में सोमवार से ही भारी बारिश हो रही है। हालांकि, IMD ने पहले ही राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और दूसरे सटे राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। IMD ने ताजा बुलेटिन में पश्चिमी राजस्थान के कई जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की ‘चेतावनी’ देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों, बिहार, बंगाल, ओडिशा, असम और सिक्किम के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कुछ जगहों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बारिश के लिए तैयार रहने का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आंधी के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। विभाग के अनुसार, शहर में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक, मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
OnePlus के इन यूजर्स के लिए हुआ Android 14 का एलान, ऐसे इन्स्टॉल करें ColorOS 14 का स्टेबल वर्जन
वनप्लस अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Android 14 बेस्ड ColorOS 14 अपडेट रिलीज कर रही है। इससे पहले...
River Indie electric scooter की कीमतों में हुई 13 हजार रुपये की बढ़ोतरी, कंपनी ने शुरू किया बुकिंग का दूसरा बैच
River Indie को पिछले साल 1.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम बेंगलुरु) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया...
ભારતનું સંચિત કોવિડ-19 રસીકરણ કવરેજ લગભગ 210.02 કરોડને પાર
ભારતનું સંચિત કોવિડ-19 રસીકરણ કવરેજ લગભગ 210.02 કરોડને પાર12-14 વર્ષની વય જૂથ માટે 3.99 કરોડથી...
||गणतंत्र दिवस पर सड़ा धनजी संस्था प्रधान करण सिंह का शानदार भाषण||
||गणतंत्र दिवस पर सड़ा धनजी संस्था प्रधान करण सिंह का शानदार भाषण||
DFO रवि मीणा को थप्पड़ मारने के मामले में पूर्व विधायक को सजा, भवानी सिंह राजावत को सुनाई 3 साल की सजा
कोटा में उप वन संरक्षक (डीसीएफ) को थप्पड़ मारने के ढाई साल पुराने मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक...