भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद कार्यकर्ताओं का धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया, ज्ञात रहे अमृतसर लोकसभा भाजपा भले ही जीत नहीं पाई लेकिन अमृतसर केंद्रीय विधान सभा में 12 हजार वोटों से जीत हासिल की है। इसके लिए चुग ने सभी बूथ टोली ,मंडल टीम और विधान सभा और जिला पदाधिकारीयों का आभार सहित धन्यवाद व्यक्त किया।

चुग ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सब कुछ है, कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण से ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। एक समय था जब भाजपा कार्यकर्ता संघर्ष करते थे , लेकिन आज उन्हीं कार्यकर्ताओं के परिश्रम की बदौलत भाजपा ने विजय प्राप्त की है। 

चुग ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में यह पहली बार है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार लागातार प्रधान मंत्री पद की शपथ ली, मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के साथ लगातर कार्य कर रही है।

चुग ने कहा कि लोकसभा सीट भले ही भाजपा ने अमृतसर लोकसभा सीट नही जीती हो लेकिन अमृतसर और पंजाब के विकास में मोदी सरकार कोई कसर नहीं रहने देगी। कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा जिंदाबाद, नरिंदर मोदी जिन्दाबाद, तरुण चुग जिंदाबाद, के नारों से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। 

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवम अमृतसर खालसा कॉलेज के गवर्निंग बॉडी के सचिव सरदार राजेंद्र मोहन सिंह छिन्ना ने भी कार्यकरताओ का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार पहले से भी अधिक तेजी से पंजाब और अमृतसर के विकास कार्य को प्रमुखता देगी।

कार्यक्रम में भाजपा नेता और लोकसभा प्रभारी के डी भंडारी ने कहा कि अमृतसर के केंद्रीय विधान सभा के कार्यकर्तओ का परिश्रम का फल है कि भाजपा दिन प्रतिदिन मज़बूत हो रही है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष संधू ने भी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि मोदी सरकार तीसरी बार सरकार बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई, आगे और मजबूरी से पार्टी निरंतर कार्य करेगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सहित जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, बूथ टोली के सद्स्य मौजूद रहें।