बांग्लादेश में हिंसा का दौर अभी भी जारी है। शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर डटे हुए हैं। पड़ोसी देश में भड़की हिंसा को लेकर भारत लगातार चिंता जता रहा है। अब मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में बांग्लादेश हिंसा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। विदेश मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में जुलाई से हिंसा जारी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी वहां हिंसा जारी है। भारत सरकार बांग्लादेश के अधिकारियों के संपर्क में हैं। वहां, पुलिस के ऊपर भी हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शेख हसीना ने भारत आने का अनुरोध किया था। उन्होंने आगे कहा कि पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने बांग्लादेश की स्थिति पर कहा, 'पांच अगस्त को कर्फ्यू के बावजूद ढाका में प्रदर्शनकारी जमा हो गए। हमारी समझ यह है कि सुरक्षा प्रतिष्ठान के नेताओं के साथ बैठक के बाद, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने स्पष्ट रूप से इस्तीफा देने का फैसला लिया। बहुत कम समय में, उन्होंने भारत आने के लिए मंजूरी का अनुरोध किया। साथ ही हमें बांग्लादेश के अधिकारियों से उड़ान मंजूरी के लिए अनुरोध प्राप्त हुआ। वह कल शाम दिल्ली पहुंचीं।' उन्होंने आगे कहा, 'हम अपने राजनयिक मिशनों के माध्यम से बांग्लादेश में भारतीय समुदाय के साथ निकट और निरंतर संपर्क में हैं। वहां एक अनुमान के अनुसार 19 हजार भारतीय नागरिक रहते हैं, जिनमें से करीब नौ हजार छात्र हैं। बड़ी संख्या में छात्र जुलाई में वापस आ गए थे। हम अल्पसंख्यकों की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સુરતઃ તબેલાઓ હટાવવા અને રખડતા ઢોરોને પકડવાની કાર્યવાહી સામે મહાનગરપાલિકામાં મોરચો
સુરત મ્યુનિસિપલ કોર્પોરેશન સરકારી જમીન પર બનેલા ગેરકાયદેસર અને ગેરકાયદે તબેલાઓ હટાવવા અને રખડતા...
ડીસા: ભા.જ.પા ના ઉમેદવાર પ્રવીણ માળીના મધ્યસ્થ ચૂંટણી કાર્યાલયનું ઉદ્ઘાટન
ડીસા: ભા.જ.પા ના ઉમેદવાર પ્રવીણ માળીના મધ્યસ્થ ચૂંટણી કાર્યાલયનું ઉદ્ઘાટન
अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली HC में सुनवाई शुरू, ED ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से मांगा समय
नई दिल्ली। आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित मुख्यमंत्री अरविंद...
જસદણ તાલુકાના ગામડાઓમાં સૌની યોજના માટે રજૂઆત કરતા જસદણ તાલુકા ભાજપ પ્રમુખ ભાવેશ વેકરીયા
આજરોજ ગાંધીનગર ખાતે રાજ્યના કેબિનેટ મંત્રી શ્રી કુંવરજીભાઈ બાવળીયાને જસદણ તાલુકાના કમળાપુર અને...
અમદાવાદ સિવિલ મેડિસીટીની કિડની ઇન્સ્ટીટ્યુટને મળી ગર્ભાશયના ટ્રાન્સપ્લાન્ટની પરવાનગી
અમદાવાદ સિવિલ મેડિસીટીની કિડની ઇન્સ્ટીટ્યુટને મળી ગર્ભાશયના ટ્રાન્સપ્લાન્ટની પરવાનગી
...