कोटा. कनवास क्षेत्र सहित कहीं इलाकों में बारिश होने से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सलोनिया के परिसर एवं कमरों में पानी भरने से पुराना रेकॉर्ड पानी में भीग कर खराब हो गया। विद्यालय परिसर में पानी का निकास नहीं होने से विद्यार्थी एवं शाला स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि तेज बारिश होने के बाद यहां के हालात ऐसे है की विद्यालय परिसर में करीब एक से डेढ़ फीट पानी भर जाता है। विद्यालय में तीन कमरे हैं जिसमे सभी कमरों में पानी भर जाता है। कमरों की अलमारियों तक पानी पहुंचने से पुराना रेकॉर्ड भीगकर खराब हो गया। जिसे धूप में रखकर सुखाया गया। बारिश के पानी का निकास नहीं होने से आए दिन बारिश का पानी विद्यालय परिसर में भर जाता है। विद्यालय परिसर का ग्राउंड एवं कमरे मुख्य सड़क मार्ग से नीचे होने से सारा पानी विद्यालय में परिसर में भर जाता है। वहीं विद्यालय की छतों से पानी टिपकता रहता है जिससे तीनों कमरों की छत जर्जर होने से छतों का प्लास्टर गिरने लगा है। इससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय ग्राउंड एवं कमरे ऊंचे नहीं उठेंगे तब तक समस्या से निजात नहीं मिल सकेगी। हर वर्ष बारिश में विद्यालय के यही हालात रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्यालय की दीवारों, छतों एवं ग्राउंड की ऊंचाई करवाने एवं मरम्मत करवाने की मांग की है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Kolhapur : कुरुंदवाड बाजारात काही जणांकडून हाणामारी, दहशत माजवण्याचा प्रयत्न...BPN news network
Kolhapur : कुरुंदवाड बाजारात काही जणांकडून हाणामारी, दहशत माजवण्याचा प्रयत्न...BPN news network
ছিপাঝাৰৰ এটি লোকনিৰ্মাণ বিভাগৰ পথ মেৰামতি কৰিলে ছিৰাজ আলি নামৰ এজন ব্যৱসায়ীয়ে।
বান সমস্যা আঁতৰিল যদিও বান বিধস্ত পথ মেৰামতি কৰাত লেহেমীয়া হোৱা দেখা গৈছে ছিপাঝাৰত। ছিপাঝাৰৰ...
एबीवीपी कोटा महानगर ने सौपा कलेक्टर को ज्ञापन
कोटा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गत वर्षों से रुकी छात्रवृत्ति के विषय को लेकर कोटा महानगर...
পুনিয়া স্থিত ইণ্ডিয়ান অইল তেল দিপুত জোখতকৈ কম তেল দিয়াৰ অভিযোগ ভুক্তভোগীৰ
পুনিয়া ইণ্ডিয়ান অইল তেল দিপুয়ে তেল কম দিয়াৰ অভিযোগ ভুক্তভোগীৰ ৷যিটো সময়ত পেট্ৰল ডিজেলৰ...
नगर परिसद अजयगढ़ के नवीन उपयंत्री ने किया पदभार ग्रहण
अजयगढ:-नगर परिसद अजयगढ के नवीन उपयंत्री अभिषेक राजपूत ने आज नगर परिसद कार्यालय में आकर अपना पदभार...