कोटा. कनवास क्षेत्र के सारणेश्वर महादेव मन्दिर परिसर से आजादपुरा कालीसिंध नदी के तट पर स्थित गंगेश्वर महादेव मन्दिर के लिए कांवड़यात्रा निकाली गई। आजादपुरा के बंटी गुर्जर ने बताया कि सारणेश्वर में श्रद्धालु महिला पुरुष एकत्रित हुए। वहां के कुंड से कलशों में जल भरने के बाद कांवड़ यात्रियों को मन्दिर के पुजारी ने पूजा अर्चना कर सुबह रवाना किया। श्रद्धालु महिला पुरुष डीजे की धुन पर नाचते गाते व जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वही कोटा के कलाकारों ने शिव पार्वती व नंदी जेसे स्वरूप बनाकर जगह जगह भजनों की धुन पर नृत्य की प्रस्तुति देखकर झांकियां सजाई। यात्रा का माधोपुर, कनवास के ग्रामीणों ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर चाय, पानी, शरबत पिलाकर स्वागत किया। यह यात्रा जालिमपुरा, दूधियाखेड़ी, माधोपुर, कनवास, हिंगोनिया, मांडूहेडा पानाहेड़ा आजादपुरा चौराहे से गंगेश्वर महादेव तक की 18 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके पहुंची। बाद में गंगेश्वर महादेव का जलाभिषेक हुआ महाआरती कर महाप्रसादी बांटी गई। कांवड़यात्रा के दौरान दशरथ सिंह सोलंकी, रामचरण जांगिड़, गिरिराज जांगिड़, वीरेंद्र जांगिड़, बबलू गुर्जर, नंदलाल मीणा, बनवारी नागर, रामहेत मीणा, द्वारकीलाल नागर, महावीर मीणा सहित अन्य युवा और ग्रामीण भी शामिल रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસાની આદર્શ હાઈસ્કૂલમાં દેશભક્તિનો માહોલ #banaskantha #banaskanthanews
ડીસાની આદર્શ હાઈસ્કૂલમાં દેશભક્તિનો માહોલ #banaskantha #banaskanthanews
अगले हफ्ते लॉन्च होंगे M4 MacBook Pro और New iMac, Apple ने दिया संकेत
Apple ने अगले हफ्ते कुछ बड़ा होने का संकेत दिया है। 28 अक्टूबर को कंपनी M4 चिप के साथ नए मैकबुक...
देईखेडा तालाब कार्य में संवेदक की लीपापोती, अधुरे कार्य को लेकर ग्रामीणों में रोष
शीघ्र उठाई जांच की मांग, प्रदर्शन की चेतावनी
बूंदी। देईखेडा कस्बे के मेघा हाईवे सड़क पर स्थित...
असम के लोगों की कला हमें काफी पसंद आयी:-महाराष्ट्रीयन पर्यटक।
रोहा आमनीशाली में शिल्पी भगवान सेनापति द्वारा निर्मित भेलाघर को देख मंत्रमुग्ध हुवे महाराष्ट्रीयन पर्यटक।
असम के लोगों की कला हमें काफी पसंद आयी:-महाराष्ट्रीयन पर्यटक।रोहा के आमनीशाली में आगामी बिहु के...