भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई के नए अध्यक्ष मदन राठौड़ शपथ लेने के बाद से एक्टिव हो गए हैं. अब वे कांग्रेस नेताओं के बयानों पर ना सिर्फ पलटवार कर रहे हैं, बल्कि कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उनकी पोल खोलने का काम भी कर रहे हैं. मंगलवार को भी उन्होंने एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर शेयर किया है, जिससे राजस्थान की सियासत गरमा गई है. राठौड़ ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'राजस्थान विधानसभा में धरना दे रहे कांग्रेस के विधायक यह कह रहे हैं कि "जिसको बड़ा नेता बनना है, वह पैर दबाएगी"!! नारीशक्ति के प्रति कांग्रेस के नेताओं की यह सोच शर्मनाक और निंदनीय है. लगता है लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ नैतिक मूल्य भी कांग्रेसी विधायक भूल गए हैं.' दरअसल, विधायक मुकेश भाकर के सदन से निलंबित करने के विरोध में कांग्रेस नेताओं का सदन में धरना जारी है. कांग्रेस विधायक विधानसभा में पूरी रात धरने पर बैठे रहे और तालियां बजाते हुए एक सुर में रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम भजन गाते रहे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
'वह आदमी है', महिला खिलाड़ी की नाक तोड़ने वाले प्रतिद्वंदी पर बरसीं Kangana Ranaut
इस वक्त फ्रांस में चल पेरिस ओलंपिक 2024 पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। भारतीय खिलाड़ियों की...
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांचा डान्स व्हिडीओ व्हायरल! पहा सत्यता काय आहे?
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांचा डान्स व्हिडीओ व्हायरल! पहा सत्यता काय आहे?
Samachar Superfast | Gujarati News | આજના તાજા સમાચાર | Latest News | Top Headlines | Today News
Samachar Superfast | Gujarati News | આજના તાજા સમાચાર | Latest News | Top Headlines | Today News