चूरू में एक कुत्ते की मौत के बाद अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां कुत्ते (मींकू) की मौत के परिवार ने दुख जताते हुए न्यूजपेपर में तीये की बैठक का विज्ञापन दे डाला. मींकू की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है. पिछले 2 दिनों से घर में किसी ने खाना तक नहीं खाया. मामला चूरू तहसील के गांव बास ढाकान का है.मींकू जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता था. जिसकी बीमार हो जाने से मौत हो गई. परिजनों की मींकू की मौत के बाद गहरा झटका लगा है. मालिक अरविन्द ढाका ने भरे हुए गले से बताया कि मींकू उनके परिवार और जीवन का हिस्सा बन गया था. जिसकी मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सीएचएफ कंजेटिव हार्ट फैलियर नाम की बीमारी की मौत हो गई. ढाका ने बताया कि मींकू की मौत पर उसे ऐसा महसूस हुआ की जैसे उसकी संतान या भाई की मौत हो गई है. परिवार में मातम छा गया है. नम आंखों के साथ परिवार के लोगों के साथ मींकू को अपने ही खेत में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. मालिक अरविन्द ढाका का कहना है कि 2014 में जब मींकू एक माह का था तो उसे हिसार से खरीद कर लाया था. धीरे-धीरे वह परिवार का एक हिस्सा बन गई थी. करीब डेढ़ साल पहले वह बीमार हो गई थी. जिसको हिसार में हिसार वेटनरी कॉलेज में दिखाया था. जहां पशु चिकित्सकों ने बताया कि मींकू के कंजेटिव हार्ट फैलीयर नाम की बीमारी हो गई, जिससे करीब सौ मीटर चलने के बाद ही उसकी सांस फूलने लग जाती थी. जहां उसकी काफी जांचे करवाकर दवाई दिलायी गई. मगर फिर डॉक्टर ने बताया कि कुत्ते की उम्र करीब 14 से 15 साल ही होती है. जबकि मींकू के उम्र का भी असर है. उन्होंने बताया कि जह मींकू को पहली बार हिसार लेकर गये थे. तब करीब 40 हजार रुपए खर्च हुए थे. ढाका ने बताया कि साल 2018 में जब एक रात परिवार के लोग कमरे में सोये हुए थे. तभी काले रंग का कोबरा सांप घर में आ गया था. जो मेरे कमरे में घुस रहा था. तभी मींकू मेरे बेड के पास आकर जोर-जोर से भोंकने लगा और मुझे जगाया. इसके बाद मींकू मुझे गेट के पास लेकर गया. वहां काले रंग का कोबरा छीपा हुआ था. तब जाकर सांप को मारा गया. मींकू की डाइट का विशेष ध्यान रखा जाता था. मींकू शुरू से शाकाहारी था. सुबह-शाम दूध रोटी दी जाती थी. वहीं सप्ताह में दो तीन बार उसको पनीर भी खिलाया जाता था. बीमार होने के बाद डॉक्टर की सलाह पर सप्ताह में एक बार चिकन मटन खिलाते थे. वह परिवार के लोगों के साथ मिठाई भी खाता था
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
खिलाड़ियों से दबवा रहीं थी मैडम, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप! MP News Dhar
खिलाड़ियों से दबवा रहीं थी मैडम, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप! MP News Dhar
आत्महत्या करण्याच्या तयारीत असलेल्या इसमासचे पोलीसांच्या सतर्कतेमुळे एकाचे वाचले प्राण
बीड (प्रतिनिधी) बीड येथील एका शासकीय कर्मचाऱ्याने व्हॉट्स ॲपला आज शेवटचा दिवस स्टेट्स ठेवून...
ৰাজ্যবাসীৰ বাবে সুখবৰ: ১২ নৱেম্বৰ পৰা আৰম্ভ হ'ব বসুন্ধৰা.২, এইবিষয়ে কি কলে ৰাজহ মন্ত্ৰী যোগেন মহনে
মিছন বসুন্ধৰা 2 ত কোন সকল লোকে পাব মাটিৰ পট্টা,কি কলে মন্ত্ৰী যোগেন মহনে, শুনক
केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान और राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के मध्य हुआ एमओयू
सीएसआईआर -केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई), नई दिल्ली और राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय...