एससी-एसटी आरक्षण में वर्गीकरण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को भी पसंद आया है। संघ कोटे में कोटा के समर्थन में है। इतना ही नहीं, संघ इस फैसले को सरकारी नौकरी में ही नहीं राजनीतिक क्षेत्र में भी आजमाने का पक्षधर है। संघ की आंतरिक बैठकों में लंबे विमर्श और मंथन के बाद संघ ने अपनी राय बनाई है। संघ ने इस संबंध में कुछ राज्यों में पूर्व में किए अपने अध्ययनों को आधार बनाया है। संघ ने पाया कि आरक्षण व्यवस्था जातीय भेद समाप्त करने और वंचितों को आर्थिक और सामाजिक तौर पर बराबरी पर लाने के लिए प्रारंभ की गई। वर्षों बाद अब यह देखा जा रहा है कि वंचित वर्गों में भी कुछ परिवार तो मुख्य धारा में शामिल होकर सक्षम हो गए और अनेक परिवार वहीं के वहीं हैं। सूत्रों के अुनसार संघ का मानना है कि इससे वंचित वर्ग में भी भेद हो गया, अब पढ़ाई और नौकरी में आरक्षण का चुनिंदा परिवार ही लाभ उठा रहे हैं। इसी कारण क्रीमिलेयर की बात वाजिब हो जाती है। अनौपचारिक चर्चाओं में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी कहते हैं कि नौकरियों के साथ ही आरक्षित अनुसूचित जाति व जनजाति की सीटों से विधानसभा और लोकसभा में चुने जाने वालों का अध्ययन भी आवश्यक है। संघ ने कुछ राज्यों में पाया कि इन सीटों पर वर्षों से एक ही परिवार के लोगों को चुनावी मैदान में उतारा जाता है इससे वहां उसी वर्ग के दूसरे परिवार राजनीतिक दृष्टि से पिछड़ रहे हैं। मध्यप्रदेश के भी कुछ उदाहरण संघ के ध्यान में आए हैं। संघ ने अब ‘पंच परिवर्तन’ के सूत्र पर कार्य प्रारंभ कर दिया है। संघ अपने शताब्दी वर्ष पर तय कर रहा है कि समाज में पर्यावरण, छूआछूत, परिवार, भारतीयता और नागरिक बोध पर काम किया जाए। इसके लिए संघ के सभी प्रकल्पों को व्यवस्थित व ठोस प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को पर्यावरण के मार्ग की शुरुआत माना जा रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पटवारी द्वारा मांगी जा रही रिश्वत पीड़ित ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई मादत की गुहार
पन्ना।
शिकायत की जांच करने पर पटवारी द्वारा कथित तौर पर मांगी जा रही रिश्वत।
पीड़ित...
किरोड़ी के भाई के सामने सांसद की बेटी लड़ेगी चुनाव? हॉट सीट पर होगा दिलचस्प मुकाबला
विधानसभा सीट दौसा पर उपचुनाव के मतदान की तिथि सामने आने के बाद भाजपा और कांग्रेस से टिकट पाने के...
આજે જ સંપર્ક કરો
🛑 બચત આપની, ગેરંટી ભારત સરકારની
એલ.આઈ.સી. દ્વારા બિમાશ્રી પોલિસી (બોનસ સાથે)
...
पन्ना लव कुश वाटिका में चुनाव हुआ संपन्न शिव किशोर पांडे बने अध्यक्ष
पन्ना लव कुश वाटिका में चुनाव हुआ संपन्न शिव किशोर पांडे बने अध्यक्ष
बलराम व्यास को...
ચારુસેટ યુનિવર્સીટી ખાતે આયોજીત સ્ટુડન્ટ સ્ટાર્ટઅપ એન્ડ રિસર્ચ ઇનોવેશન ફેસ્ટીવલના સર્ટીફીકેટ વિતરણ
ચારુસેટ યુનિવર્સીટી ખાતે આયોજીત સ્ટુડન્ટ સ્ટાર્ટઅપ એન્ડ રિસર્ચ ઇનોવેશન ફેસ્ટીવલના સર્ટીફીકેટ વિતરણ