सांगोद, 05 अगस्त। यहां शहीद हेमराज मीणा राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को नशा मुक्ति को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में प्राचार्य समेत अन्य व्याख्याताओं ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा उन्हें नशे से दूर रहने को लेकर प्रेरित करते हुए संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. अनिता वर्मा ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। नशा करने वाला व्यक्ति स्वयं तो परेशानियों से ग्रसित रहता ही है बल्कि उसकी आदतों से पूरा परिवार परेशानियों में पड़ जाता है। कई बार नशे की लत इतनी ज्यादा हो हाती है वो अपराध की ओर अग्रसर होने लगता है। शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए नशे से दूर रहना जरूरी है। उन्होंने नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए विद्यार्थियों से नशा विरोधी घोषणा पत्र भरने का भी आह्वान किया। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी डॉ. मेघराज मीणा, डॉ. करनजीत कौर, महेन्द्र मीणा, नंदसिंह, फिरोज अली, महेश गौड़ आदि मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ખંભાતના ધુવારણ ખાતે દિવ્યાંગ મતદારો માટે 'દિવ્યાંગ મતદાન કાર્યક્રમ યોજાયો.
ખંભાતના ધુવારણ ખાતે દિવ્યાંગ મતદારો માટે 'દિવ્યાંગ મતદાન કાર્યક્રમ યોજાયો.જિલ્લા ચૂંટણી અધિકારી...
भाजपा ओबीसी तालुका अध्यक्ष राम बनसोड यांचा वाढदिवस शुभेच्छापर कार्यक्रमांनी साजरा करण्यात आला
भारतीय जनता पार्टीचे फुलंब्री ओबीसी तालुका अध्यक्ष राम बनसोड यांचा वाढदिवस सोमवार दि 15 ऑगस्ट...
લોકસાહિત્યકાર મનસુખભાઈ વસોયાએ લંપી વાયરસને લઈને પ્રતિક્રિયા આપી જસદણમાં મળશે લંપી વાયરસનીમફતમાં દવા
લોકસાહિત્યકાર મનસુખભાઈ વસોયાએ લંપી વાયરસને લઈને પ્રતિક્રિયા આપી જસદણમાં મળશે લંપી વાયરસનીમફતમાં દવા
अहमदाबाद में इस्कॉन ब्रिज पर हादसा कांस्टेबल और होमगार्ड समेत 10 की मौत अनेक गंभीर
अहमदाबाद में बुधवार की रात इतिहास में अहम बन गई है. जिस वक्त लोग गहरी नींद का आनंद ले रहे...