सांगोद, चलेट गांव स्थित पातालेश्वर महादेव से रविवार को शुरू हुई कावड़ यात्रा सोमवार को सांगोद पहुंची। इस दौरान कावड़ यात्रियों का यहां जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कावड़ यात्रा मुख्य मार्गो से होते हुए श्रीकल्याणराय मंदिर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंची। जहां कावडिय़ों ने भगवान नर्मदेश्वर पर कावड़ का जल चढ़ाकर अभिषेक किया। इससे पहले श्री कल्याराय नवयुवक मंडल से जुड़े बड़ी संख्या में युवा रविवार को पातालेश्वर महादेव मंदिर से कावड़ में जल भरकर सांगोद के लिए रवाना हुए। रास्ते में भी जगह-जगह इन कावड़ यात्रियों का लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सोमवार सुबह कावड़ यात्रा लक्ष्मीपुरा गांव पहुंची तो यहां सैकड़ों श्रद्धालु कावड़ यात्रा में शामिल हुए। सभी लोग डीजे पर बजते भजनों पर नाचते गाते बम भोले के जयकारे लगाते हुए सांगोद पहुंचे। सांगोद में कोलियों के बड़ से श्री कल्याणराय मंदिर परिसर तक जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर कावड़ यात्रियों का स्वागत किया। कावड़ यात्रा के दौरान पूरा माहोल बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कावड़ यात्रा में बच्चे, युवा एवं बुजुर्गो के साथ कई युवतियां भी कावड़ में जलकर मंदिर पहुंची और कावड़ का जल भगवान नर्मदेश्वर को चढ़ाया। डीजे पर बजते भजनों पर महिलाएं पूरे रास्ते नाचते गाते मंदिर तक पहुंची।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Maharashtra: सिंधुदुर्ग में शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर सियासी बवाल, CM Shinde ने बुलाई अहम बैठक
Maharashtra: सिंधुदुर्ग में शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर सियासी बवाल, CM Shinde ने बुलाई अहम बैठक
ડીસા શહેરમાં એલીવેટેડ ઓવરબ્રિજ બન્યા બાદ બ્રિજની સાઈડમાં આવેલા શહેરમાં પ્રવેશ કરવા કામ શરૂ કરાવ્યું
ડીસા શહેરમાં એલીવેટેડ ઓવરબ્રિજ બન્યા બાદ બ્રિજની સાઈડમાં આવેલા શહેરમાં પ્રવેશ કરવા કામ શરૂ કરાવ્યું
आजादी की 75वीं वर्षगांठ और 750 किमी. की दौड़
आजादी की 75वीं वर्षगांठ और 750 किमी. की दौड़
દમણમાં કોસ્ટગાર્ડ દ્રારા આઝાદીના અમૃત મહોત્સવ ઉજવણી કરાઇ મોટી સંખ્યામાં લોકોને જોડવામાં આવ્યા
દમણમાં કોસ્ટગાર્ડ દ્રારા આઝાદીના અમૃત મહોત્સવ ઉજવણી કરાઇ મોટી સંખ્યામાં લોકોને જોડવામાં આવ્યા
લીંબડીમાં વર્લી મટકાનો જુગાર રમતા ચાર શખ્સો ઝડપાયા
સુરેન્દ્રનગરના પોલીસ ઇન્સ્પેકટર વી.વી.ત્રિવેદીને સુચના આપેલ.જે અન્વયે વી.વી.ત્રિવેદીએ એલ.સી.બી....