बांग्लादेश में हुए तख्तापलट पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार (5 अगस्त) को प्रतिक्रिया दी. ममता बनर्जी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत सरकार इस बात पर फैसला करेगी कि इस (बांग्लादेश) मुद्दे पर कैसे निपटा जाए. उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से अपील है कि वे भड़काऊ टिप्पणियां करने से बचें, जो बंगाल या देश में शांति को बाधित कर सकती हैं.बंगाल की सीएम ने कहा, ''बीजेपी के कुछ नेता पहले ही इस पर टिप्पणी कर चुके हैं. ऐसा नहीं किया जाना चाहिए.'' उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, "मैं बंगाल के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती हूं. किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. यह दो देशों के बीच का मामला है, केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी हम उसका समर्थन करेंगे.''तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी ने पिछले महीने कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए बांग्लादेश के शरणार्थियों को आश्रय देने की बात कही थी, जिस पर राजनीति गरमा गई थी. उन्होंने कहा था, "मैं बांग्लादेश के बारे में कुछ नहीं बोल सकती, क्योंकि वह एक अलग देश है. भारत सरकार इस बारे में बात करेगी, लेकिन अगर बांग्लादेश के असहाय लोग बंगाल का दरवाजा खटखटाते हैं, तो हम उन्हें आश्रय देंगे." शेख हसीना के मुल्क छोड़ने के बाद हजारों प्रदर्शनकारी पीएम आवास में घुसकर तोड़फोड़ की. बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन बढ़ने पर एक भीड़ ने ढाका में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता और पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान की प्रतिमा को भी तोड़ दिया.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
UCC In Uttarakhand: उत्तराखंड विधानसभा में पेश होगा UCC, राज्य में बदल जाएंगे कई नियम | Aaj Tak
UCC In Uttarakhand: उत्तराखंड विधानसभा में पेश होगा UCC, राज्य में बदल जाएंगे कई नियम | Aaj Tak
Probable Reasons for picking up Rishab over Sanju | Reactions on not picking up Sanju for T20 WC
Probable Reasons for picking up Rishab over Sanju | Reactions on not picking up Sanju for T20 WC
मातृ और शिशु स्वास्थ्य में सुधार के लिए केयर कम्पेनियन प्रोग्राम की पहल:- डॉ. अभिषेक जैन
**मातृ और शिशु स्वास्थ्य में सुधार के लिए 'केयर कम्पैनियन प्रोग्राम' की पहल: डॉ. अभिषेक जैन**...
बुशरा बीबी को लाहौर हाईकोर्ट से 23 May तक मिली जमानत, इमरान खान पर थोड़ी देर में फैसला |Pakistan News
बुशरा बीबी को लाहौर हाईकोर्ट से 23 May तक मिली जमानत, इमरान खान पर थोड़ी देर में फैसला |Pakistan News