वैश्विक बाजार में भारी बिकवाली के बीच सोमवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार दिखा। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1600 अंकों से अधिक फिसल गया।अमेरिका में संभावित मंदी की आशंका के कारण निवेशकों को की ओर से जोखिम वाली परिसंपत्तियों से दूर करने के बीच सेंसेक्स सोमवार के सत्र में 2,400 अंक से अधिक की गिरावट के साथ खुला। दूसरी ओर, निफ्टी भी बिकवाली के बाद कमजोर होकर 24200 के नीचे पहुंच गया। शुरुआती काराबार के दौरान टाइटन के शेयरों में 9% तक की गिरावट दिखी। इस बीच, बीएसई पर सभी सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 10.24 लाख करोड़ रुपये घटकर 446.92 लाख करोड़ रुपये रह गया। सोमवार को रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर 83.7525 पर पहुंच गया। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी के विजयकुमार ने कहा कि वैश्विक शेयर बाजारों में तेज गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नरमी की आशंक से प्रेरित है। अमेरिका में जुलाई में रोजगार सृजन में गिरावट दिखी है। बेरोजगारी दर में 4.3% की तेज वृद्धि आई है।। मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव भी बाजार में गिरावट का एक प्रमुख कारण है। आज सुबह निक्केई में 4% से ऊपर की गिरावट जापानी बाजार में संकट का एक संकेतक है। निवेशकों को इस करेक्शन में खरीदारी करने की जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। बाजार के स्थिर होने का इंतजार करें।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
આતે કેવો પ્રિન્સિપાલ કે જે શિક્ષણ આપવાને બદલે માસૂમ વિદ્યાર્થીઓને નગ્ન કરી માણતો હતો અકુદરતી સેક્સ !!
સુરતમાં બાળકોને શિક્ષણ આપવાને બદલે નગ્ન કરી તેઓ સાથે હવસ સંતોષતા હવસખોર આચાર્ય પકડાતા તેના...
ગીર સોમનાથમાં વડાપ્રધાનના કાર્યક્રમને અનુલક્ષી ભારે વાહનોના ડાયવર્ઝન અંગે જાહેરનામું
અર્બન મેટ્રો, ગીર સોમનાથ
આગામી તા.૨૦/૧૧/૨૦૨૨ના રોજ વડાપ્રધાન તેમજ અન્ય મહાનુભાવો સોમનાથ મંદિર...
પર્યુષણ એટલે શું? પર્યુષણ પર્વ તહેવારનું મહત્વ જાણો, જૈનોના ઉત્સવનો પ્રારંભ
જૈન ધર્મના આત્મ આરાધકો માટે પાવન પર્વ પર્યુષણ આવી ગયા છે.પર્યુષણનો અર્થ થાય છે: ચારેય બાજુથી...
NEET Exam : नीट परीक्षा मामले में Supreme Court में क्या हुआ, Paper Leak पर शिक्षा मंत्री क्या बोले
NEET Exam : नीट परीक्षा मामले में Supreme Court में क्या हुआ, Paper Leak पर शिक्षा मंत्री क्या बोले
स्टेट हाईवे-34 पर पीपल्या के पास सडक पर एनिकट का बहता पानी, पूल निर्माण की उठी मांग
बूंदी। जिला मुख्यालय, बूंदी से तहसील नैनवां वाया खटकड मार्ग से प्रदेश मुख्यालय, जयपुर के लिऐ...