राजस्थान में जल्द ही तबादला नीति लागू हो सकती है। भजनलाल सरकार के मंत्री ने कुछ ऐसे ही संकेत दिए है। झुंझुनूं जिले में गुढ़ा गौड़जी कस्बे के केड गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने तबादला नीति को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में माना कि अभी यह महसूस नहीं हुआ कि सरकार बदल चुकी है लेकिन आने वाले दो-तीन महीने में यह भी महसूस हो जाएगा।केड गांव में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने सवाल किया था कि तबादला नीति शुरू नहीं होने से अभी तक लोगों को सरकार बदलने जैसा अहसास नहीं हो रहा। इस पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि हां, यह थोड़ा सा सही है कि अभी यह महसूस नहीं हुआ लेकिन जल्द ही यह महसूस हो जाएगा।कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने खराब फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की। इस पर खर्रा ने कहा कि सोमवार को वह आपदा प्रबंधन मंत्री से मिलेंगे। जिन किसानों की रिपोर्ट तैयार है, उन्हें मुआवजा दिलवाने का पूरा प्रयास करेंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुरक्षाकर्मी उतरे हड़ताल परतनख्वाह नहीं देने व पीएफ जमा नहीं करने के विरोध में
ठेकेदार द्वारासमय पर तनख्वाह नहीं देने व पीएफ जमा नहीं करने के विरोध में मेडिकल कॉलेज...
રાજકોટ ભાવનગર હાઇવે વીરનગર પાસે અકસ્માત સર્જાયો હતો
રાજકોટ ભાવનગર હાઇવે વીરનગર પાસે અકસ્માત સર્જાયો હતો
Women Footballer: फ़ुटबॉल खेलने वाली इन लड़कियों को क्या कुछ झेलना पड़ा (BBC Hindi)
Women Footballer: फ़ुटबॉल खेलने वाली इन लड़कियों को क्या कुछ झेलना पड़ा (BBC Hindi)
જસદણના ડોડીયાળાના સદસ્ય વિપુલ ત્રાપસીયાએ મુખ્યમંત્રી ભુપેન્દ્ર પટેલ ને લખ્યો પત્ર
જસદણના ડોડીયાળાના સદસ્ય વિપુલ ત્રાપસીયાએ મુખ્યમંત્રી ભુપેન્દ્ર પટેલ ને લખ્યો પત્ર રસદણ તાલુકામાં...