चित्तौड़गढ़, 03 अगस्त। रविवार को जिले में मनाए जाने वाले हरियाली अमावस्या पर्व पर दुर्ग पर पर्यटकों के काफी संख्या में आने की संभावना एवं पदयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। दुपहिया, तिपहिया, चौपहिया व बड़े वाहनों का दुर्ग पर पूर्ण निषेध रहेगा। वाहनों की पार्किंग के लिए शहर में विशेष स्थान चिन्हित किये गए है। पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में प्रचुर मात्रा में पर्यटन स्थल होने व पर्यटन की श्रेणी में अग्रणी जिला होने की वजह से रविवार को मनाये जाने वाले हरियाली अमावस्या पर्व पर जिले के पर्यटन स्थलों पर लोगो की भीड़ अधिक रहेगी। चित्तौड़गढ़ दुर्ग विश्व प्रसिद्ध होने से यहां पर्यटक भारी संख्या में वाहन के साथ आएंगे, जिससे उनके वाहनों से यातायात व कानून व्यवस्था सुचारू रखने एवं पदयात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से हरियाली अमावस्या पर यातायात के पुख्ता प्रबंध करते हुए दुर्ग पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध किया गया है। इस अवसर पर किसी प्रकार की कोई दुघर्टना घटित ना हो और कानून व्यवस्था प्रभावीत ना हो इसके लिए हरियाली अमावस्या को देखते हुए दुर्ग पर समस्त प्रकार के वाहनों पर रोक लगाई गई है। वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ तेजकुमार पाठक के अनुसार दुर्ग पर जाने वाले दुपहिया, तिपहिया व चौपहिया वाहनों को पाडन पॉल से आगे नहीं जाने दिया जाएगा, हरियाली अमावस्या इस बार रविवार के दिन होने से अधिक पर्यटकों को आवाजाही के दृष्टिगत प्रातः7 बजे से रात्रि 10 बजे तक पाडनपोल से दुर्ग पर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनो का आवागमन पुर्ण रूप से बंद रहेगा। दुर्ग भ्रमण पर आने वाले आमजन के वाहनो की पार्किंग की व्यवस्था निम्न प्रकार रहेगी कलेक्ट्री चौराया व बेगुं की तरफ से आने वाले वाहनो की पार्किंग व्यवस्था ईइगाह के पीछे द्वारिका धाम में रहेगी। गांधीनगर व पन्नाधाय बस स्टेण्ड की तरफ आने वाले वाहन चालक आने वाहनो को सुविधानुसार पद्मिनी मॉल के पीछे खनिज विभाग की रोड की साईड में व आकाषवाणी गांधीनगर वाली रोड पर एक साईड में सुव्यवस्थित पार्किंग करेगे। भारी वाहनो का शहर में पुर्णतया प्रवेश निषेध रहेगा। दुर्ग पर निवासरत लोग के भी दुपहिया, तिपहिया व चौपहिया वाहन दुर्ग पर नहीं आ जा सकेंगें। वे भी अपना आवश्यक कार्य 7 बजे पूर्व निपटाले। पुलिस उप अधीक्षक यातायात रामेश्वर लाल ने आमजन से यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પૈખેડ ડેમ હટાવો આદિવાસી સંઘર્ષ સમિતિ પાર તાપી રિવર લીંક પ્રોજેક્ટ,ભારતમાલા પ્રોજેક્ટના વિરોધમાં રેલી
પૈખેડ ડેમ હટાવો આદિવાસી સંઘર્ષ સમિતિ પાર તાપી રિવર લીંક પ્રોજેક્ટ,ભારતમાલા પ્રોજેક્ટના વિરોધમાં રેલી
घुमंतु समुदाय के दस्तावेज तैयार करने के लिए 2 दिसंबर को यहां लगेंगे शिविर
घुमंतु समुदाय के आवश्यक दस्तावेज जैसे वोटर आईडी आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल...
पचपदरा विधायक उपचुनाव को लेकर दौसा विधानसभा दौरे पर
पचपदरा विधायक उपचुनाव को लेकर दौसा विधानसभा दौरे पर राजस्थान प्रदेश में उपचुनाव को लेकर पचपदरा...
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम पाठा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
पूर्व विधायक ने गोद लिया आंगनवाड़ी केंद्र
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के ग्राम पाठा में निशुल्क...
भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री J.P.Nadda जी को राज्यसभा में नेता सदन बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं!
भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री J.P.Nadda जी...