पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह से फोन पर बात की। हरमनप्रीत सिंह पेरिस ओलंपिक में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूल बी में भारत के अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो गोल दागे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत ने ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को 52 साल बाद मात दी और अब टीम क्वार्टर फाइनल में खेलती नजर आएगी। भगवंत मान ने कहा, “आपको ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए बहुत-बहुत बधाई। मैं भी आपका हौसला बढ़ाने के लिए वहां आना चाहता था लेकिन मुझे इसकी इजाजत नहीं मिली। मैं भले ही वहां नहीं आ सकता, लेकिन यहां पर हम लाइव मैच के दौरान एक सेकंड भी मिस नहीं करते हैं। क्वार्टर फाइनल मैच के लिए आपको बहुत शुभकामनाएं। आपको गोल्ड मेडल लेकर आना है और हम एयरपोर्ट पर आपको लेने के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि हम भले ही मैच देखने के लिए नहीं आ सकते हैं, लेकिन हम आपके साथ ही हैं। टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी मेरी बहुत शुभकामनाएं। भारतीय टीम पूल बी में दूसरे स्थान पर रही। उन्होंने इस ग्रुप में सिर्फ बेल्जियम टीम के खिलाफ एक मैच हारा। भारत ने इस पूल में अपने शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था। इसके बाद अर्जेंटीना के साथ 1-1 से ड्रा खेला और आयरलैंड को 2-0 से हराया। भारत ने अगले मैच में मजबूत बेल्जियम के खिलाफ हार के बाद जोरदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Ghaziabad की सड़क पर फिल्म जैसा Car Chase, पुलिस अब नहीं छोड़ेगी। Viral Video
Ghaziabad की सड़क पर फिल्म जैसा Car Chase, पुलिस अब नहीं छोड़ेगी। Viral Video
Viral News: Kanpur में गोलगप्पे को लेकर चलीं दनादन गोलियां, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी भी | Aaj Tak
Viral News: Kanpur में गोलगप्पे को लेकर चलीं दनादन गोलियां, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी भी | Aaj Tak
बिजली के चपेट में आने से पति पत्नी की हुई दर्दनाक मौत
*दर्दनाक हादसे में वृद्ध पति-पत्नी की मौत*
मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम गोवर्दे में बिजली...
गटशिक्षणाधिकारी गणेश गांजरे वाढदिवसाच्या निमित्ताने
*गटशिक्षणाधिकारी गणेश गांजरे यांनी वाढदिवसानिमित्ताने कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालयामध्ये 4...
Election 2024: Maharashtra में Shiv Sena Eknath Shinde गुट 12 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव | Aaj Tak
Election 2024: Maharashtra में Shiv Sena Eknath Shinde गुट 12 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव | Aaj Tak