जनपद आजमगढ़ के शहर में,लाखों का सामान खाक शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग। मालूम होकि जनपद आजमगढ़ शहर के नरौली स्थित, एचबी इंटर प्राइजेज में। देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुंआ निकलता देख किसी राहगीर ने मालिक के फोन पर इस घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे, दुकानदार ने जब दुकान का शटर खोला तो। अवाक रह गया। उन्होंने तत्काल अग्निशमन विभाग को फोन किया। मौके पर दमकल की गाड़ी जब तक आग पर काबू पाती तब तक दुकान में, रखे लाखों रूपए का सामान जल कर खाक हो चुका था। पीड़ित दुकानदार ने सिधारी थाने में, तहरीर देकर उचित कार्यवाही करने की मांग की। दरअसल, सिधारी थाना क्षेत्र के मुसेपुर निवासी बिजेन्द्र कुमार यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव कि नरौली में, एचबी इंटर र्प्राइजेज नाम से दुकान है। जिसमें बैटरी, इन्वर्टर, लाइट, पंखा, गीजर, एक्वागार्ड, आरओ आदि का थोक व फुटकर बेचने का काम होता है। दुकान मालिक ने बताया कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। बुधवार की सुबह करीब तीन बजे किसी राहगीर ने फोन द्वारा सूचना दिया कि आपकी दुकान से धुंआ निकल रहा है। सूचना पाकर तत्काल दुकान पर पहुंचा तो, आग देखकर घबरा गया। किसी तरह से शटर खोला तो। दुकान के अंदर से आग और धुंआ निकल रहा था। दुकान में रखा करीब 25 लाख रूपए का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर दमकल की गाड़ी ने किसी तरह से आग पर काबू पा लिया। दुकान में, रखे लैपटाप, प्रिंटर, टीवी, सीसीटीवी कैमरा भी पानी से खराब हो गया है। इसके साथ ही काउन्टर व गेट का सीसा भी टूट चुका है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
নিৰ্বাচন আয়োগৰ অসম সীমা নিৰ্ধাৰণৰ নিৰ্দেশ বলবৎ
আনুষ্ঠানিক অধিসূচনা অনুসৰি অসমৰ সীমা নিৰ্ধাৰণ সন্দৰ্ভত নিৰ্বাচন আয়োগৰ চূড়ান্ত নিৰ্দেশ বুধবাৰৰ...
*गजानन पाटील वाळके यांचे तर्फे कर्मवीर भाऊराव पाटील वाचनालयास स्पर्धा परिक्षा ग्रंथ खरेदीसाठी देणगी.. !*
जालना (आप्पासाहेब गोरे)रेवगाव येथील किंग शिवाजी इंटरनॅशनल स्कूल & ज्युनिअर कॉलेजचे संस्थापक...
PRESS CONFERENCE AT BANGALORE PRESS CLUB JOINTLY HELD BY PRIVATE SCHOOLS AND CHILDREN WELFARE ASSOCIATION CO-ORDINATION COMMITTEE.
Press conference on Friday 23rd June,2023 at 11.00a.m at Bangalore Press Club jointly held by...
સતત ત્રીજા દિવસે મહેસાણા, વિસનગર, વડનગર સહિતના પંથકમાં વરસાદ : Video
સતત ત્રીજા દિવસે મહેસાણા, વિસનગર, વડનગર સહિતના પંથકમાં વરસાદ : Video