चित्तौड विक्टर राउण्ड टेबल 361 द्वारा ब्लॉक चित्तौड़गढ़ की ऐराल ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में वितरित की गई लेखन अध्ययन सामग्री आलोक सिंह राठौड प्रधानाचार्य राउमावि ऐराल ने बताया की सीवीआरटी 361 द्वारा राजकीय विद्यालयों के 54 विद्यार्थियों को शैक्षिक सम्बलन प्रदान करने एवं सामाजिक सरोकार कार्यक्रम अन्तर्गत कला किट एवं लेखन सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर सीवीआरटी 361 के दीपक पगारिया वर्तमान अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष रौनक जैन, अनुज ईनाणी, सचिव ऋषभ सिसोदिया, वैभव मालीवाल, शिवानी जैन आदि उपस्थिति रहें। मॉं शारदे की पूजन पश्चात् समस्त अतिथियों को अध्यापक पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा तिलक एवं सुनील पलोड व पूजा सेन द्वारा उपरणा धारण कराकर स्वागत किया गया। उद्बोधन प्रधानाचार्य ने संस्था द्वारा निर्धन एवं आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को दी गई सामग्री को उत्कृष्ट सेवा भाव सर्वोच्च उदाहरण बताया। इस कार्यक्रम की जानकारी पूर्व अध्यक्ष अनुज ईनाणी ने संस्था की प्रगति व कार्यो की जानकारी वर्तमान अध्यक्ष दीपक पगारिया द्वारा बताई गई। सचिव ऋषभ सिसोदिया ने राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के नामांकन, ठहराव में सहयोग करने की दृष्टि से आवश्यकतानुसार की जाने वाली इस गतिविधि एवं सम्बलन की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान ही विद्यार्थियों से संवाद भी किया गया जिसका उन्होंने पूर्ण आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया। कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार स्वयं सेवी संस्था अमर विकास समिति द्वारा उपलब्ध कराये गये अशोक के एक पौधे का विद्याार्थियों के हाथों से रोपण भी कराया गया। साथ ही समावेशी शिक्षा अन्तर्गत हेमेन्द्र कुमार सोनी संदर्भ व्यक्ति CWSN के द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बालक - बालिका के चिन्हीकरण के कार्य को भी सम्पादित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक हेमेन्द्र कुमार सोनी ने किया तथा आभार प्रधानाचार्य आलोक सिंह राठौड ने व्यक्त किया। इस अवसर पर देवकन्या भील, रमेश सेन आदि उपस्थित रहे
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
થરાદ : જુના આરટીઓ પાસે અજાણ્યા પુરુષની મળી લાશ | SatyaNirbhay News Channel
થરાદ : જુના આરટીઓ પાસે અજાણ્યા પુરુષની મળી લાશ | SatyaNirbhay News Channel
અમરેલી જીલ્લા ખાતેના કમાંડ કન્ટ્રોલ સેન્ટર ( નેત્રમ ) ની મદદથી ગુમ થયેલ બાળકને ગણતરીની કલાકમા શોધી આપવામા આવેલ
અમરેલી જીલ્લા પોલીસ અધિક્ષકશ્રી હિમકરસિંહ સાહેબની સુચના મુજબ તથા નાયબ પોલીસ અધિક્ષકશ્રી બી વી...
राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी बोले-उपचुनाव में भाजपा सभी सीटें जीतेगी
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सीपी जोशी ने भीलवाड़ा में कहा कि 7 में से 1 सीट पर भारतीय जनता...
पलंग के उपर पर सो रही 6 माह की मासूम को सर्फदंश
तालेड़ा थाना क्षेत्र के अलकोदीया बरडा में रात्रि को घर में गुसा 3 फीट लंबा सर्फ, पलंग के...
UP Weather Update : यूपी में तबाही, आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट | Lucknow Weather | UP News
UP Weather Update : यूपी में तबाही, आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट | Lucknow Weather | UP News