राजस्थान के जयपुर जिले में शुरू हुआ बारिश का दौर लंबा चलने वाला है.बीते दिन भी जयपुर का हाल ऐसा ही रहा. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि राजधानी में 16 अगस्त तक यानी अगले 14 दिनों तक भारी बारिश जारी रहेगी. इसके चलते अगले 48 घंटे में मानसून के तेज होने और मध्य प्रदेश के रास्ते राजस्थान की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि कम दबाव के असर से शुक्रवार से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधियां होंगी.इसी के साथ 4 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. निम्न दबाव का अधिकतम प्रभाव 4 और 5 अगस्त को राज्य के दक्षिण-पूर्वी और पश्चिमी भागों पर पड़ने की संभावना है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. साथ ही 4 से 6 अगस्त के दौरान जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में कहीं भारी तो कहीं अति भारी बारिश की प्रबल संभावना है. वहीं, मौसम विभाग ने बाड़मेर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक कोटा और उदयपुर संभाग में 3 व 4 अगस्त तक को भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहेगा. इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है.अब प्रशासन भी पूरी तरह तैयार होने का दावा कर रहा है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अध्यक्ष नरसिंह लाल अग्रवाला,सचिव पुरुषोत्तम शर्मा की टीम ने ली पद और गोपनीयता की शपथ।पूप्रमास रोहा शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न ।
नवगठित पूप्रमास रोहा शाखा का शपथ ग्रहण समारोह वृहस्पतिवार को संपन्न होने के साथ ही नवनिर्वाचित...
काळजाचं पाणी करणारी घटना! आईच्या डोळ्यादेखत मुलाने घेतला..... | hpn marathi news
काळजाचं पाणी करणारी घटना! आईच्या डोळ्यादेखत मुलाने घेतला..... | hpn marathi news
Nothing Phone (2a) का ब्लू कलर वेरिएंट हुआ लॉन्च, पहली सेल में भारतीय ग्राहकों को मिल रही बंपर डील
Nothing ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Phone (2a) को एक नए रंग में लॉन्च कर दिया है। दरअसल इससे...
ડેમમાં ડૂબેલા યુવાનનો મૃતદેહ મળ્યો
સુરેન્દ્રનગર શહેર આસપાસમાંથી પસાર થતી કેનાલ અને ધોળીધજા ડેમમાં અવારનવાર લોકોના ડુબવાના, આપધાત કે...
बकोरी देवराई वनराई प्रकल्पात वृक्षारोपण
बकोरी देवराई वनराई प्रकल्पात महाराष्ट्र राज्याचे मा.उपमुख्यमंत्री अजित (दादा) पवार, महाराष्ट्र...