राजस्थान के जयपुर जिले में शुरू हुआ बारिश का दौर लंबा चलने वाला है.बीते दिन भी जयपुर का हाल ऐसा ही रहा. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि राजधानी में 16 अगस्त तक यानी अगले 14 दिनों तक भारी बारिश जारी रहेगी. इसके चलते अगले 48 घंटे में मानसून के तेज होने और मध्य प्रदेश के रास्ते राजस्थान की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि कम दबाव के असर से शुक्रवार से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधियां होंगी.इसी के साथ 4 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. निम्न दबाव का अधिकतम प्रभाव 4 और 5 अगस्त को राज्य के दक्षिण-पूर्वी और पश्चिमी भागों पर पड़ने की संभावना है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. साथ ही 4 से 6 अगस्त के दौरान जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में कहीं भारी तो कहीं अति भारी बारिश की प्रबल संभावना है. वहीं, मौसम विभाग ने बाड़मेर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक कोटा और उदयपुर संभाग में 3 व 4 अगस्त तक को भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहेगा. इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है.अब प्रशासन भी पूरी तरह तैयार होने का दावा कर रहा है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
सशस्त्र सीमा बल लालपूल ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत बालेमा गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट और डस्टबिन का बितरण किया
23वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लालपूल द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत बालेमा गांव में आज...
আজি জগতগুৰু শ্ৰীমন্ত শংকৰদেৱৰ ৪৫৪ সংখ্যক তিৰোভাৱ তিথি।
আজি জগতগুৰু শ্ৰীমন্ত শংকৰদেৱৰ ৪৫৪ সংখ্যক তিৰোভাৱ তিথি। তিথি উপলক্ষে ৰাজ্যৰ প্ৰান্তে প্ৰান্তে...
કમો જશે મોદી સાહેબને મળવા | Kamo & Modi | Kirtidan & Kamo | Jitu Vaghani 5 કરોડ view મળ્યા
કમો જશે મોદી સાહેબને મળવા | Kamo & Modi | Kirtidan & Kamo | Jitu Vaghani 5 કરોડ view મળ્યા
જોરદાર કુદરતી નજારામાં ત્રીવેણી મહાદેવ મંદિર આપ દર્શન કરીને ધન્ય બનશો અવશ્ય જૂઓ
જોરદાર કુદરતી નજારામાં ત્રીવેણી મહાદેવ મંદિર આપ દર્શન કરીને ધન્ય બનશો અવશ્ય જૂઓ
শংকৰ জন্মোৎসৱৰ আয়োজন
১৯৫৪ চনত মেখেলী গাঁওৰ বহু কেইজন গন্যমান্য ব্যক্তি আৰু স্থানীয় সমাজ কৰ্মীৰ...