पीवी सिंधु (PV Sindhu) के लिए पेरिस ओलंपिक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. भारतीय स्टार शटलर को बैडमिंटन के वुमेंस सिंगल के प्री क्वार्टर फाइनल यानी राउंड 16 से बाहर होना पड़ा. राउंड 16 में सिंधु को चीन की बिंग जियाओ के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. हार के बाद सिंधु ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने 2028 में खेले जाने वाले ओलंपिक को लेकर बात की. बता दें कि राउंड 16 में पीवी सिंधु को चीन की बिंग जियाओ के खिलाफ 21-19, 21-14 से हार झेलनी पड़ी थी. इस हार के साथ सिंधु का लगातार तीसरे ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना चूर हो गया. हार के साथ सिंधु का अभियान खत्म हो गया. हार के बाद सिंधु से 2028 के लॉस एंजिल्स के ओलंपिक के बारे में पूछा गया. सिंधु ने जवाब देते हुए कहा, "अभी अगले ओलंपिक में चार हैं. मैं वापस जाकर थोड़ा आराम करूंगी. ब्रेक लेने के बाद देखूंगी कि क्या है. चार साल बहुत लंबा वक़्त है. फिलहाल वापस जाने का वक़्त है. मैं वो नतीजा नहीं दे पाई, जिसकी मुझे उम्मीद थी. यह दुखद है, लेकिन यह एक सफर है." इसके अलावा भारतीय स्टार ने मुकाबले को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे वह खुद पर काबू नहीं रख सकीं. भारतीय शटलर ने कहा, "मुझे लगता है कि मुझे अपनी गलतियों पर काबू रखना चाहिए, खासकर दूसरे मैच में. यह दुखद है कि मैं इसे जीत में नहीं बदल पाई. पहले मैच में स्कोर एक वक़्त पर 19-19 था. मैं हर प्वाइंट के लिए लड़ती रहीं. हम दोनों ही लड़ रहे थे. आप आसान खेल या आसान अंक की उम्मीद नहीं कर सकते. मुझे डिफेंसिव छोर पर गलतियों पर काबू रखना चाहिए.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
174 में से 112 उम्मीदवार करोड़पति; राज्य AAP प्रमुख 68.93 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर
Mizoram polls 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे 174 उम्मीदवारों में से कुल...
સિહોર શહેરમાં યોગાસન શિબિર યોજાઈ હતી
સદીઓથી ચુગો યુગોથી મનુષ્યમાત્રના સર્વાગી કલ્યાણ માટે ભારતના ત્રકષિમુનિઓ અને ઈશ્વરીય અવતારોએ...
পিতৃয়ে হত্যা কৰিলে ১৮ বছৰীয়া পুত্ৰক।পিতৃ গুনোৱা খানে পুত্ৰ শ্বাহাবুদ্দিন খানক মৰিয়াই হত্যা কৰাৰ অভিযোগ পৰিয়ালৰ
পিতৃয়ে হত্যা কৰিলে ১৮ বছৰীয়া পুত্ৰক।পিতৃ গুনোৱা খানে পুত্ৰ শ্বাহাবুদ্দিন খানক মৰিয়াই হত্যা কৰাৰ...
आदगाव -श्रीवर्धन मध्ये आशा सेविकांची कौतुकास्पद कामगिरी
आदिवासी वाडी वरील गर्भवती महिलेस दिड किमी उचलून चालत आणत उपकेंद्रामध्ये केली सुरक्षित प्रसूती...