इस वक्त फ्रांस में चल पेरिस ओलंपिक 2024 पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। भारतीय खिलाड़ियों की जीत पूरा देश मना रहा है। हालांकि, इस बार पेरिस ओलंपिक कुछ कारणों से विवादों में भी घिर गया है।बीते दिन गुरुवार को इटली की एंजेला कैरिनी और अल्जीरिया की इमान खलीफ के बीच बॉक्सिंग का मुकाबला हुआ, जिसमें मात्र 46 सेकंड में ही इमान खलीफ ने अपनी प्रतिद्वंद्वी एंजेला को हरा दिया। इतना ही नहीं, इमान खलीफ ने अपनी प्रतिद्वंद्वी की नाक भी तोड़ दी। अब हाल ही में अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने इस मैच को अनफेयर बताया है और इसी के साथ उन्होंने कहा है कि एक महिला का मुकाबला एक आदमी से करवाया गया है। क्या है ये पूरा मामला चलिए जानते हैं- अपनी हर बात को बड़ी बेबाकी से रखने वाली कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया। "इस लड़की को 7 फीट के आदमी के साथ लड़ना पड़ा, जिसकी पैदाइश पुरुष के रूप में हुई है। उसके बॉडी के सभी पार्ट्स आदमियों वाले थे, उसका बर्ताव और लुक दोनों पुरुषों वाले हैं। वह महिला को बॉक्सिंग मैच में वैसे मार रहा था, जैसे घर पर पुरुष एक महिला को मारता है। हालांकि, वह खुद को महिला बताता है, इसलिए आप खुद अंदाजा लगा लीजिए कि ये बॉक्सिंग मैच किसने जीता है? समाज सुधार का दावा करना बहुत ही गलत है और इसको बढ़ावा नहीं देना चाहिए। जाग जाइए, इससे पहले कि आपकी बेटियों की नौकरी और मेडल उनसे छीन लिए जाए"। कंगना ने हैशटैग 'सेव वुमन स्पोर्ट्स' भी लिखा। कंगना रनौत यहीं पर शांत नहीं हुईं, उन्होंने आगे एक पोस्ट में समलैंगिकता पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा और बताया कि उनके कई दोस्त ऐसे हैं जो होमोसेक्शुअल हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, "जब आप होमोसेक्शुअल रिश्ते(सेम जेंडर) में होते हैं, तो एक पार्टनर फीमेल का एक पार्टनर मेल का पार्ट प्ले करता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बावरली में एएनटीएफ की बड़ी कार्यवाही,100 किलो एमडी ड्रग्स बरामद, करीबन आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के तहत राजस्थान पुलिस ने एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।...
Maharashtra: Nitesh Rane के मुस्लिम विरोधी बयान पर सियासत, अल्पसंख्यक समाज के नेता ने लिखी चिट्ठी
Maharashtra: Nitesh Rane के मुस्लिम विरोधी बयान पर सियासत, अल्पसंख्यक समाज के नेता ने लिखी चिट्ठी
AAJTAK 2।CAPRICORN HOROSCOPE।ZODIAC TODAY | मकर राशि । आज का राशिफल | AAJ KA RASHIFAL| 04 OCT 2023
AAJTAK 2।CAPRICORN HOROSCOPE।ZODIAC TODAY | मकर राशि । आज का राशिफल | AAJ KA RASHIFAL| 04 OCT 2023
પાવીજેતપુર પંથકમાં ઠંડીનો ચમકારો વધતા વિદ્યાર્થીઓ શિક્ષકો સૂરજદાદાના શરણે
પાવીજેતપુર પંથકમાં ઠંડીનો ચમકારો વધતા વિદ્યાર્થીઓ શિક્ષકો સૂરજદાદાના શરણે
...