हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के रामपुर में गुरुवार सुबह भारी बारिश के कारण बादल फटने से तबाही मच गई। बादल फटने से झाकड़ी के समेज खड्ड में बाढ़ आ गई। इसमें 36 लोग लापता हैं। बताया जा रहा है कि लापता लोगों में एक पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारी भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि झाकड़ी के समेजखड्ड स्थित हाइड्रो प्रोजेक्ट के पास गुरुवार तड़के ही बादल फट गया। इसके कारण कर्मचारी चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर उपमंडल प्रशासन, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ, होमगार्ड और चिकित्सा दल की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की और घटना की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र सरकार से हर संभव मदद का भरोसा दिया। नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी बात की और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को राहत कार्यों में जुटने का निर्देश दिया।रामपुर के उपमंडल अधिकारी निशांत तोमर ने बताया कि सुबह बादल फटने के कारण क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई। इससे कई लोगों के लापता होने की सूचना है। बादल फटने के कारण कई जगह सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर ही घटनास्थल तक राहत-बचाव का सामान पहुंचाया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र में राहत बचाव कार्य तेजी पर है। आईटीबीपी, स्पेशल होमगार्ड की टुकड़ियों और मेडिकल टीम मदद कर रही है। फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
2025 में Hyundai की ये 4 गाड़ियां हो सकती है लॉन्च, Creta EV से लेकर Ioniq 6 तक भारत में मार सकती हैं एंट्री
Hyundai 2025 Launches साल 2025 में हुंडई की लाइनअप पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर केंद्रित...
जंगली जानवर ने नील गाय के बच्चे का किया शिकार वन विभाग की टीम ने किया शव दाह
जंगली जानवर ने नील गाय के बच्चे का किया शिकार वन विभाग की टीम ने किया शव दाह
...
MCN NEWS| जे. के. जाधव कॉलेजच्या राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवशीय शिबिरास सुरुवात
MCN NEWS| जे. के. जाधव कॉलेजच्या राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवशीय शिबिरास सुरुवात
Bihar BPSC Protest: पटना में BPSC छात्रों पर लाठीचार्ज, Prashant Kishore पर FIR, कहां हो गए थे गायब?
Bihar BPSC Protest: पटना में BPSC छात्रों पर लाठीचार्ज, Prashant Kishore पर FIR, कहां हो गए थे गायब?
Top Trades Tomorrow: कल बाजार खुलने पर इन Stocks में दिखेगा Action, आज ही तैयार करें निवेश Strategy
Top Trades Tomorrow: कल बाजार खुलने पर इन Stocks में दिखेगा Action, आज ही तैयार करें निवेश Strategy