राजस्थान में किरोड़ीलाल मीणा को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. विपक्ष लगातार किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे को लेकर सवाल कर रहा है. लेकिन उनके इस्तीफा को लेकर कोई बड़ी अपडेट सामने नहीं आई है. अभी तक यह पता नहीं लगा है कि उनका मंत्री पद से इस्तीफा स्वीकार हुआ है या नहीं. पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- एक महीने से ज्यादा से इनके कृषि मंत्री गायब हैं. कोई है इनके पास जवाब कि उनके इस्तीफा का क्या हुआ? स्वीकार हुआ या नहीं हुआ? आज सरकार का मंत्री जाकर अधिकारियों को ज्ञापन दे रहा है तो सरकार को खुद सोचना चाहिए कि हम कहां खड़े हैं? गोविंद सिंह डोटासरा ने आगे कहा- अनुभवहीन लोगों की टीम है. यह बुरी तरीके से फेल हो चुकी है. राजस्थान की विधानसभा के प्रश्नकाल में एक भी दिन वह जवाब नहीं दे पा रहे हैं. वहीं कांग्रेस में नई नियुक्तियों को लेकर डोटासरा ने कहा कि इसका चुनाव उपचुनाव से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. यह एक संवैधानिक व्यवस्था है. हर पार्टी उप नेता बनाती आई है, इसलिए आलाकमान से चर्चा कर हाउस में इनको मनोनीत करने का निर्णय किया है, जो अच्छी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे और सदन में अच्छा काम करेंगे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Mayawati का ये कैंडीडेट Modi के मंत्री Narendra Singh Tomar को फंसा देगा?
Mayawati का ये कैंडीडेट Modi के मंत्री Narendra Singh Tomar को फंसा देगा?
ASSAM RIFLES COMMENCED TAILORING COURSE FOR THE WOMEN OF NEW KAIPHUNDAI VILLAGE IN MANIPUR
Assam Rifles commenced a two-month tailoring course for women of New Kaiphundai Village,...
માનવતા નેવે મૂકી નવજાત શિશુ ગોદડી માં વીંટી ને પ્લાસ્ટિકની થેલી નવજાત શિશુ ત્યજી દેવા આવ્યું
માનવતા નેવે મૂકી નવજાત શિશુ ગોદડી માં વીંટી ને પ્લાસ્ટિકની થેલી નવજાત શિશુ ત્યજી દેવા આવ્યું
अमेरिका में भी बजा Mumbai Indians का डंका, MLC 2023 का खिताब जीतकर बनाई अपनी साख, फैंस ने किया सलाम
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को आईपीएल 2023 में भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन अमेरिका...
27 अगस्त 2022को अहमदाबाद पुलिस द्वारा नाइट हाफ मैराथन का आयोजन दौड़ में 1 लाख नागरिक हिस्सा लेंगे।
27 अगस्त 2022को अहमदाबाद पुलिस द्वारा नाइट हाफ मैराथन का आयोजन दौड़ में 1 लाख नागरिक हिस्सा...