सुमेरपुरा में किसानों को जैविक खेती के बारे में जागरूक किया:-

 वर्तमान में जैविक खेती का प्रचलन काफी बढ़ रहा है. एग्रीकल्चर संस्था नवभारत फर्टिलाइजर संस्था जयपुर द्वारा कोटा क्षेत्र के सुमेरपुरा गांव में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया,जिसमें किसानों को बताया गया कि रासायनिक उत्पाद खेतों के लिए और मनुष्य के जीवन के लिए काफ़ी खतरनाक है जिससे कई खतरनाक बीमारियां पैदा हो रही है संगोष्ठी में कृषि अधिकारी डॉ. मोनू गुर्जर ने जैविक तकनीकी से खेती करने के लाभ बताएं और गोबर की खाद, हरी खाद, वर्मी कंपोस्ट बनाने तथा उपयोग करने के तरीके बताएं, इन से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई, सोयाबीन की फसल में लगने वाले विभिन्न रोगों और कीटों की समस्याओं के निराकरण की जानकारी दी गई और संस्था सहयोगी मनोज मीणा ने रासायनिक उत्पादों के उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया, जैविक खेती के प्रति किसानों को जागरूक किया संगोष्ठी में मुख्य रूप से घनश्याम मीणा, जगदीश मीणा, उमाशंकर गुर्जर, गिराज मीणा,रामस्वरूप मीणा, रामरेख मीणा, हेमंत मीणा,मोहन लाल बैरवा आदि किसान मौजूद रहे..|