ईरान की राजधानी तेहरान में बुधवार को हमास चीफ मुखिया इस्माइल हानिया मारा गया। भले ही इजरायल ने खुले तौर पर इस हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है,लेकिन ईरान और हमास का दावा है कि हमास चीफ की मौत के पूछे इजरायल का हाथ है।इस्माइल हानिया की मौत पर ईरान समेत कई देशों ने दुख प्रकट किया है। वहीं, ईरान ने खुले तौर पर इजरायल को चेतावनी भी दे दी है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजरायल पर हमला करने का आदेश जारी किया है। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक में यह आदेश दिया गया। गौरतलब है कि इजरायल ने भी इस हमले से मुकाबले करने के लिए तैयारी कर ली है। इजरायल रक्षा बलों (IDF) ने इजरायल पर किसी भी ईरानी हमले के लिए कमर कस ली है। इजरायल के रक्षा मंत्री के कार्यालय के सूत्रों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि ईरान की धमकी के बाद आईडीएफ ने खुद को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार कर लिया है। इजरायल के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, ईरान अपने प्रॉक्सी हमास और हिजबुल्लाह और समुद्र में हूती विद्रोही ग्रुप का उपयोग करके इजरायल पर हमला कर सकता है। इज़राइल के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि इसकी खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, ईरान द्वारा सीधे या उसके प्रॉक्सी के माध्यम से कुछ हमले हो सकते हैं, और उन्होंने कहा कि इजराइल इसके लिए तैयार है।इजराइल सुरक्षा परिषद ने बुधवार को अपनी जरूरी बैठक में खामेनेई की खुली धमकी के बाद तेल अवीव और हाइफा में अपने सैन्य अड्डे को मजबूत करने का आदेश दिया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
थप्पड़कांड, गृह राज्यमंत्री के घर ग्रामीणों पर भड़के किरोड़ीलाल:बोले- तुम लोग बदलकर बयान क्यों दे रहे हो, अब मैं मुख्यमंत्री के पास नहीं जाऊंगा
थप्पड़कांड विवाद अब भी थमता नहीं दिख रहा है। ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमों को लेकर आज किरोड़ीलाल मीणा...
भारतीय बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने Nissan लॉन्च करेगी 3 नई एसयूवी, CNG, Hybrid और EV पर भी दी जानकारी
जापानी वाहन निर्माता Nissan की ओर से भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाने के साथ ही...
Sam Bahadur के Trailer ने हैरान किया | Bollywood | Vicky Kaushal | Trending | Cinema |
Sam Bahadur के Trailer ने हैरान किया | Bollywood | Vicky Kaushal | Trending | Cinema |
ડીસા શહેર ઉત્તર પોલીસ સ્ટેશનના અપહરણના ગુનાના આરોપીને ભોગ બનનાર સાથે લિંબડી ખાતેથી ગણતરીના દિવસોમાં ઝડપી પાડતી ડીસા શહેર ઉત્તર,બનાસકાંઠા પોલીસ.
ડીસા શહેર ઉત્તર પોલીસ સ્ટેશનના અપહરણના ગુનાના આરોપીને ભોગ બનનાર સાથે લિંબડી ખાતેથી ગણતરીના...
बड़ी खबर, नागपुर में होने वाला दूसरा टी-20 खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, ये खिलाड़ी होगा बाहर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इनदिनों भारत दौरे पर हैं, जहां उन्हें 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।...