रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 19 अगस्त को मनाया जाएगा. यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्यार, स्नेह और बंधन का प्रतीक है. इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं. बदले में भाई बहनों को गिफ्ट देते हैं साथ ही उनकी रक्षा की कसम खाते हैं. रक्षाबंधन के दिन बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रैवल भी करती हैं. राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. रक्षाबंधन पर महिलाएं इस साल राजस्थान में सरकारी बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी. दरअसल राजस्थान सरकार ने एक आदेश जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि रक्षाबंधन पर 19 अगस्त को प्रदेश की सभी सरकारी बसों में महिलाएं और लड़कियां फ्री यात्रा कर सकेंगी. पिछले साल भी गहलोत सरकार ने राखी के दिन महिलाओं को फ्री यात्रा की सौगात दी थी. भजनलाल सरकार ने भी उस रवायत को जिंदा रखा है. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन केवल एक दिन के लिए सरकारी बसों में महिलाएं और लड़कियां फ्री यात्रा कर सकेंगी. फ्री यात्रा की यह सौगात राजस्थान की सीमा के भीतर ही मिलेगा. सरकारी बसों के कंडक्टर इस दिन महिलाओं और लड़कियों को निःशुल्क यात्रा टिकट बांटेंगे. जारी आदेश में यह भी बताया गया है कि इस दिन की यात्रा के लिए अग्रिम आरक्षण की सुविधा भी देय होगी. हालांकि फ्री यात्रा की यह सौगात एसी, वोल्वों और अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों में नहीं मिलेगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कनाडा के भारत पर आज नए आरोप,कहा-लॉरेंस गैंग से कनाडा में टारगेट किलिंग करवा रहा भारत
कनाडा ने भारत पर मंगलवार को नए आरोप लगाए हैं। जस्टिन ट्रूडो के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि भारत...
ઉપલેટ : ઈશરા ગામમાં પ્રાથમિક શાળાની અંદર રિજેક્ટ કરેલા બે રૂમની હરાજી | SatyaNirbhay News Channel
ઉપલેટ : ઈશરા ગામમાં પ્રાથમિક શાળાની અંદર રિજેક્ટ કરેલા બે રૂમની હરાજી | SatyaNirbhay News Channel
बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर पिलाई स्वर्णप्राशन
बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर पिलाई स्वर्णप्राशनबून्दी। राजकीय जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय...
ડીસામાં રાષ્ટ્રીય મતદાતા દિનની ઉજવણી કરાઇ
ડીસામાં આજે 25 જાન્યુઆરીએ રાષ્ટ્રીય મતદાતા દિવસની ઉજવણી કરવામાં આવી હતી. શાળા અને કોલેજમાં યુવા...
लॉरेंस के गुर्गों से सुरक्षा देगी करणी सेना, राज शेखावत ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी
बाबा सिद्दीकी मर्डर और सलमान खान की धमकी मामले में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ...