एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में आज सुबह आग लग गई। आग डॉक्टर रूम में लगी। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आग लगने के समय चार—पांच डॉक्टर ड्यूटी कर रहे थे। जब डॉक्टर्स ने आग देखी तो मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान मोर्चरी में मौजूद कर्मचारियों ने बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। इस दौरान मोर्चरी में 20 से ज्यादा शव रखे थे। जहां तक आग नहीं पहुंची। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। जिस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ सुशील भाटी ने बताया कि एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आज सुबह आग लगी है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं इस मामले में मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ आर के वर्मा ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे आग लगी। विंडो एसी में आग लगी। इस दौरान डॉक्टर्स भी ड्यूटी पर थे। जब उन्होंने आग लगते हुए देखा तो कर्मचारियों की मदद से आग को बुझाया गया।आग लगने के बाद दमकल और पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई। लेकिन आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी को देख पास में पुलिस थाने से पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना नहीं मिलने पर दमकल भी मौके पर नहीं आई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इतना बड़ा मामला नहीं था, छोटी सी आग थी।एसी में आग लगी तो डॉक्टर्स रूम में आग दिखने लगी। इसके बाद कर्मचारियों ने डॉक्टर्स रूम का सारा सामान बाहर निकाल लिया। ताकी दूसरा सामान आग की चपेट में नहीं आ सके। एसी के अलावा अन्य सामान को नुकसान होने से बचाया गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जलदाय विभाग के अधिकारियो ने किया वृक्षारोपण, 121 पौधे रोपे
लाखेरी - शहर के जलदाय विभाग के सहायक अभियंता तथा कनिष्ठ अभियंता ने वृक्षारोपण किया। कनिष्ठ...
Bihar Caste Census: बिहार में जातिगत सर्वे के आंकड़े हुए जारी, किस जाति के कितने लोग? (BBC Hindi)
Bihar Caste Census: बिहार में जातिगत सर्वे के आंकड़े हुए जारी, किस जाति के कितने लोग? (BBC Hindi)
"এক তাৰিখ এক ঘন্টা, স্বচ্ছতা হী সেবা"এক ঘন্টা শ্ৰমদান কাৰ্য্যসূচী ক লৈ ৰহা পৌৰসভাৰ পৌৰপতি বন্তি হাজৰিকা ৰ সংবাদমেল।
ভাৰত আৰু অসম চৰকাৰৰ নিৰ্দেশমৰ্মে অহা এক অক্টোবৰৰ পূবা ১০ বজাৰ পৰা অনুষ্ঠিত হব লগা এক তাৰিখ...