दिल्ली के प्रख्यात कोचिंग संस्थान दृष्टि IAS के मालिक डॉक्टर विकास दिव्यकीर्ति ने ओल्ड राजिंदर नगर की घटना पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। UPSC के तीन छात्रों की मौत के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। इस दौरान विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि वह प्रभासन द्वारा बेसमेंट में चलाई जा रही कोचिंग सेंटर को सील करने की कार्रवाई से पूरी तरह सहमत हैं।एक दिन पहले कानूनी उल्लंघन के कारण सरकार ने दृष्टि IAS संस्थान का बेसमेंट सील कर दिया था। इस पर डॉक्टर विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से सहमत हूं। उन्होंने कहा कि राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर में पानी भरने से छात्रों की मौत की घटना से उत्पन्न आक्रोश जायज है। उन्होंने अधिकारियों से कोचिंग संस्थानों के लिए दिशा-निर्देश लागू करने की मांग की।इसके साथ ही दिव्यकीर्ति ने कहा कि मैं इस चीज से बचता हूं कि हम सारी गलती किसी पर थोप दें। विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि अलग-अलग कानून, अलग-अलग एजेंसियों में कोऑर्डिनेशन की कमी है। उन्होंने भ्रष्टाचार की तरफ इशारा किया। मैं भी उस वीडियो को देखकर काफी परेशान रहा। उन्होंने कहा, मैं ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं कि हमने बेसमेंट का पूरा लेआउट स्ट्रक्चर NOC के लिए MCD, DDA और फायर डिपार्टमेंट को सौंप दिया है और अभी तक वहां से कोई रिजेक्शन नहीं आया है… लेकिन इसके बावजूद पिछले 3 दिनों में जो कुछ हुआ, उसे देखकर मुझे लगता है कि यह लापरवाही थी। हमारे मन में कभी यह विचार नहीं आया और मैं खुले तौर पर कह रहा हूं कि अगर भविष्य में हमें परमिशन मिल भी जाती है, तो भी हम बेसमेंट में काम नहीं करेंगे। मैं आपको यह आश्वासन देता हूं। एक भी कोचिंग संस्थान बेसमेंट नहीं चलाना चाहिए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
विरोधी पक्ष नेते आंबदास दानवे यांनी घेतला कर्णपुरा नवरात्र उत्सव यात्रा पूर्व तयारी आढावा
विरोधी पक्ष नेते आंबदास दानवे यांनी घेतला कर्णपुरा नवरात्र उत्सव यात्रा पूर्व तयारी आढावा
સાવરકુંડલા શહેરમાં મુસ્લિમ સમાજ દ્વારા તીરંગા યાત્રા કાઢવામાં આવી
સાવરકુંડલા શહેરમાં મુસ્લિમ સમાજ દ્વારા તીરંગા યાત્રા કાઢવામાં આવી
ધોરાજી મા લમ્પી વાયરસ ને સમગ્ર ગુજરાત રાજ્ય મા હાહાકાર મચાવ્યો છે
ધોરાજી મા લમ્પી વાયરસ ને સમગ્ર ગુજરાત રાજ્ય મા હાહાકાર મચાવ્યો છે
દારૂ બંધી વાળા ગુજરાતમાંજ દારૂની રેલમછેલ.! રાજ્યયામાં ચેકીંગ દર્મીયાન નશામાં ધુધ્ધ હઝારો જડપ્યા,
ગુજરાતમાં દારૂ બંધી છે.! 31st ને લઈ ગૃહ રાજ્યમંત્રી હર્ષ સંઘવીનું નિવેદન સામે આવ્યું હતુ...
Devusinh Chauhan, Minister of State for Communications Government of India, visited Ganesh pandal of Indraprastha Yuvak Mandal
Devusinh Chauhan, Minister of State for Communications Government of India, visited Ganesh pandal...