राजस्थान के पांच विधायक लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं. इसीलिए इन सीटो पर अब उपचुनाव कराया जाएगा, जिसके जरिए जनता अपने क्षेत्र के लिए नए विधायक का चयन करेगी. यह उपचुनाव इस साल के आखिरी महीने में हो सकते हैं, लेकिन इन्हें लेकर अभी से प्रदेश की सियासत गरमाने लगी है. फिर चाहे बात बीजेपी की हो, या कांग्रेस की, या फिर बीएपी की, सभी पार्टियों के नेता एक दूसरे पर आरोप लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को राजकुमार रोत ने एक ट्वीट किया है, जिससे प्रदेश में सियासी सरगर्मियां बढ़ना तय माना जा रहा है. बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के स्टार नेता को रिकॉर्ड वोटों से हराकर संसद तक पहुंचे राजकुमार रोत ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, 'चौरासी विधानसभा उपचुनाव. बीजेपी के आउट ऑफ सिलेबस. राजस्थान में 5 उप चुनाव वाली विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ने चुनाव जीतने के उद्देश्य से कई घोषणा की, लेकिन एक मात्र चौरासी विधानसभा का नाम नहीं लिया. अब चौरासी में बीजेपी के पदाधिकारी किस मुंह से प्रचार करेंगे. भजनलाल ने तो पहले ही हार मान ली है चौरासी में.' आपको बता दें कि जिन पांच विधानसभा सीटो पर उपचुनाव होने हैं, उनमें नागौर की खींवसर, दौसा, झुंझुनूं, चौरासी, देवली और उनियारा सीट शामिल है. सीएम भजनलाल शर्मा ने 29 जुलाई को विनियोग और वित्त विधेयक पर अपना जवाब पेश करते हुए 10 अहम घोषणाएं की हैं. इनमें सभी राशन कार्ड धारकों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देना, 1000 इलेक्ट्रिक बस खरीदना, चतुर्थ श्रेणी भर्ती के नियमों में बदलाव करना, जिला स्तर पर नगरीय आयुक्त और म्युनिसिपल आयुक्त की नियुक्ती करना, बीकानेर और भरतपुर यूआईटी को प्राधिकरण का दर्जा देना, 1000 करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण करना, 10 हजार की आबादी वाले गांव में अटल प्रगति पथ सीमेंट सड़कों का निर्माण करना, CET पात्रता परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 40% और ST, SC 35% करना, पेयजल सुविधा हेतु 540 करोड़ से विभिन्न कार्य कराना व श्रीगंगानगर और कोटा में कैंसर के मरीजों के लिए अत्याधुनिक मशीन उपलब्ध कराना शामिल है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राहुल बोले- लोकसभा चुनाव के बाद अब डर नहीं लगता:मोदी का विचार, 56 इंच का सीना
राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद कुछ बदल गया है। अब डर नहीं लगता। डर निकल...
মৰাণত ড্ৰাগছ আৰু বৃহত পৰিমাণৰ ধনসহ এজনক আটক, জেললৈ প্ৰেৰণ
মৰাণত ড্ৰাগছৰ কণ্টেনাৰ আৰু বৃহত পৰিমাণৰ ধনসহ এজনক আটক, জেল হাজোত লৈ প্ৰেৰণ
અમદાવાદઃ પૂર્વ મકરસંક્રાંતિ માં ચાઇનિઝ દોરી થી બનતી ઘટના અને વેચાણ બાબત press conference યોજાઇ
અમદાવાદઃ પૂર્વ મકરસંક્રાંતિ માં ચાઇનિઝ દોરી થી બનતી ઘટના અને વેચાણ બાબત press conference યોજાઇ
Overseas star to replace Jayant Yadav, Sai Sudharsan returns: GT's Dream11 picks vs MI in IPL 2023
Defending champions Gujarat Titans (GT) will be in action against the five-time champions Mumbai...