सांगोद. पुलिस ने बुजुर्ग महिलाओं से लूट के आरोप में दो भाई समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में लूट की 3 वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपी राह चलती व घर में मौजूद बुजुर्ग महिलाओं को अकेली देखकर वारदात को अंजाम देते थे। हाल ही में हुई वारदात में महिलाओं के कान के टॉप्स तोड़कर फरार हुए थे। सांगोद थाना SHO हीरालाल ने बताया कि 11 अक्टूबर 2021 की सुबह चरेलिया मोहल्ला सांगोद निवासी 55 साल की रामजानकी बकरियां चराने रकसपुरिया रोड गई थी। वहीं रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश उसके 10 ग्राम वजनी कानों के टॉप्स तोड़कर फरार हो गए। दूसरी घटना 17 सितम्बर 2022 की है। वार्ड 18 निवासी 62 वर्षीय छोटी बाई आंगन में चारपाई पर सो रही थी। उसी समय एक बदमाश आया, 10-12 ग्राम की कान की गुट्टियां खींचकर ले गया। तीसरी घटना 17 मार्च 2024 की है। लक्ष्मीपुरा निवासी राजमल ने शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि रात को उसकी मां उकारी बाई घर में सो रही थी। दो अज्ञात बदमाश मां के कानों की गुट्टियां (करीब 1 तौला) छीनकर फरार हो गए। फरियादियों की शिकायत पर अलग अलग टीमें गठित की। बपावर कलां, सांगोद पुलिस की टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। खानाबदोश अपराधियों पर निगरानी रखी। मुखबिर की सूचना व तकनीकी अनुसंधान के बाद आरोपी वीरू (24), भारत (32) व जीतू (22) हाल निवासी खैराई बीड सांगोद को गिरफ्तार किया। आरोपी वीरू व भारत सगे भाई हैं। वीरू के खिलाफ 2, भारत व जीतू के खिलाफ 1-1 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों से छीने गए टॉप्स गुट्टियां बरामदगी के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Google: Search Engine की सबसे बड़ी कंपनी गूगल पर क्यों उठे सवाल? Duniya Jahan (BBC Hindi)
Google: Search Engine की सबसे बड़ी कंपनी गूगल पर क्यों उठे सवाल? Duniya Jahan (BBC Hindi)
जरुरत मंद की सेवा में समर्पित है कृष्णा सेवा संस्थान
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा राशन सामग्री वितरण का कार्य हर माह किया जा रहा है इसी क्रम में संस्थान...
चित्तोड़गढ़ जयपुर विधुत वितरण प्रभारी सचिव दो दिवसीय दौरे पर ज़िले मे करेंगे भ्रमण
चित्तौड़गढ़ 5 अगस्त । अतिरिक्त जिला कळक्टर प्रशासन ने बताया की जिला प्रभारी सचिव...
Breaking News: अब X पर पोस्ट डालने के लगेंगे पैसे ? Elon Musk ने इन यूजर्स के लिए किया बड़ा ऐलान
Breaking News: अब X पर पोस्ट डालने के लगेंगे पैसे ? Elon Musk ने इन यूजर्स के लिए किया बड़ा ऐलान