सांगोद. पुलिस ने बुजुर्ग महिलाओं से लूट के आरोप में दो भाई समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में लूट की 3 वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपी राह चलती व घर में मौजूद बुजुर्ग महिलाओं को अकेली देखकर वारदात को अंजाम देते थे। हाल ही में हुई वारदात में महिलाओं के कान के टॉप्स तोड़कर फरार हुए थे। सांगोद थाना SHO हीरालाल ने बताया कि 11 अक्टूबर 2021 की सुबह चरेलिया मोहल्ला सांगोद निवासी 55 साल की रामजानकी बकरियां चराने रकसपुरिया रोड गई थी। वहीं रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश उसके 10 ग्राम वजनी कानों के टॉप्स तोड़कर फरार हो गए। दूसरी घटना 17 सितम्बर 2022 की है। वार्ड 18 निवासी 62 वर्षीय छोटी बाई आंगन में चारपाई पर सो रही थी। उसी समय एक बदमाश आया, 10-12 ग्राम की कान की गुट्टियां खींचकर ले गया। तीसरी घटना 17 मार्च 2024 की है। लक्ष्मीपुरा निवासी राजमल ने शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि रात को उसकी मां उकारी बाई घर में सो रही थी। दो अज्ञात बदमाश मां के कानों की गुट्टियां (करीब 1 तौला) छीनकर फरार हो गए। फरियादियों की शिकायत पर अलग अलग टीमें गठित की। बपावर कलां, सांगोद पुलिस की टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। खानाबदोश अपराधियों पर निगरानी रखी। मुखबिर की सूचना व तकनीकी अनुसंधान के बाद आरोपी वीरू (24), भारत (32) व जीतू (22) हाल निवासी खैराई बीड सांगोद को गिरफ्तार किया। आरोपी वीरू व भारत सगे भाई हैं। वीरू के खिलाफ 2, भारत व जीतू के खिलाफ 1-1 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों से छीने गए टॉप्स गुट्टियां बरामदगी के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
हज़रत अली बहादुर शाह की बारगाह में अकीदत के साथ पेश की गई चादर।
गोरखपुर/ हाजी रहमतुल्लाह नेहाली के मकान रहमत नगर गोरखपुर से एक खास चादर जो सैयद जमाल शाह...
IND vs ENG : कोहली-हार्दिक की शानदार पारी बेकार, भारत की 10 विकेट से शर्मनाक हार
T20 World Cup 2022 : टी20 विश्व कप का आज दूसरा सेमीफाइनल खेला गया. इस बड़े मैच में भारत को...
'UPA ने भारत की आर्थिक विकास की संभावना को कर दिया था बर्बाद', वित्त मंत्री सीतारमण ने देश की Economy को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि वर्ष 2004-14 के बीच यूपीए की सरकार ने...
कापरेन पुलिस ने 4 किलो 26 ग्राम गांजा बरामद व दो आरोपियों गिरफ्तार केशवरायपाटन ।
कापरेन पुलिस ने 4 किलो 26 ग्राम गांजा बरामद व दो आरोपियों गिरफ्तार केशवरायपाटन ...
अलिबाग उइथे सर्पमित्र मार्गदर्शन कार्यक्रम
वाईल्ड लाईफ वॉरियर्स ऑफ अलिबागच्या वतीने सर्पमित्र मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित करण्यात आला...