वर्तमान समय में पर्यावरण हेतु वन क्षेत्र का विस्तार के लिए पौधारोपण आवश्यक
राजकीय महाविद्यालय बूंदी में एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ
राजकीय महाविद्यालय बूंदी में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की चारो इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में मुख्यमंत्री सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण कर प्राचार्य डॉ अनीता यादव ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में धर्म नारायण वैष्णव मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अनीता यादव ने स्वयंसेवकों से इस अभियान में पुरजोर तरीके से भागीदारी निभाने की अपील की तथा वर्तमान समय में पर्यावरण हेतु वन क्षेत्र का विस्तार करने के लिए पौधारोपण अभियान का महत्व बताया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ राजेंद्र प्रसाद मीणा ने स्वयंसेवकों को महाविद्यालय परिसर एवं अपने आसपास के क्षेत्र में कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी वहन करने का संकल्प दिलाया। राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा, मुकेश मीणा, डॉ संत कुमार मीणा, डॉ शहनाज, संकाय सदस्य डॉ जुबेर खान, डॉ दिलीप राठौड़, डॉ आशीष श्रृंगी, डॉ भारतेंदु गौतम, मेघा गुप्ता ने स्वयंसेवकों के साथ एक पेड़ मां के नाम लगाकर अभियान में अपनी भागीदारी निभाई। इस अवसर पर दिनेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान महाविद्यालय में निरंतर जारी रहेगा। इन्होंने अन्य सभी संकाय सदस्य एवं विद्यार्थियो से महाविद्यालय परिसर में कम से कम एक पेड़ मां के नाम लगाने एवं उसकी सुरक्षा करने का आह्वान किया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
रामचंद्र मालव फिर बने राम रहीम आदर्श गोशाला अध्यक्ष, नोताडा मालियान में राम रहीम आदर्श गोशाला की बैठक संपन्न
सुल्तानपुर. नगर के नोताडा मालियान में राम रहीम आदर्श गौशाला की बैठक गुरुवार को आयोजित हुई । जिसमे...
শিৱসাগৰ থানাঘাট নগৰ সুৰক্ষা বাহিনীৰ উদ্যোগত জাৰী অনুষ্ঠান
শিৱসাগৰ থানাঘাট নগৰ সুৰক্ষা বাহিনীৰ উদ্যোগত জাৰী অনুষ্ঠান
শিৱসাগৰত মহৰম উপলক্ষে জাৰী আয়োজন কৰিলে...
रुग्ण हक्क संरक्षण समितीच्या पालम शहराध्यक्ष पदी पठाण सलमान खान रहमत खान याची निवड*
*रुग्ण हक्क संरक्षण समितीच्या पालम शहराध्यक्ष पदी पठाण सलमाण खान रहमत खान याची निवड* ...
মহামানৱ মহাত্মা গান্ধীৰ জন্ম জয়ন্তী উপলক্ষ্যে শদিয়া সমষ্টি যুৱ কংগ্ৰেছে ছৈখোৱা কংগ্ৰেছ ভৱনত মাল্য অৰ্পন কৰে।
মহাত্মা গান্ধীৰ ১৫৩ তম জন্ম জয়ন্তী, শদিয়া সমষ্টি যুৱ কংগ্ৰেছে ছৈখোৱা কংগ্ৰেছ ভৱনত মাল্য অৰ্পন কৰে।
DEESA/ડીસાના એક પેટ્રોલ પંપ પર રૂપિયા 3710 નુ ગાડીમાં પેટ્રોલ ભરાવી ગાડી લઈને થયો રફુચક્કર..
ડીસાના એક પેટ્રોલ પંપ પર રૂપિયા 3710 નુ ગાડીમાં પેટ્રોલ ભરાવી ગાડી મારી મૂકી..
છેતરપિંડી નો નવો...