परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 4 में आज एक पेड़ मॉं के नाम मुहिम के अंतर्गत विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा मिलजुलकर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य दिलीप सिंह, उप-प्राचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने भी इन विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण कर उनका उत्साह वर्धन किया। प्राचार्य ने कहा कि आप सभी छोटे-छोटे ग्रुप बनाकर इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लेकर इनका ध्यान रखें, कि ये ठीक प्रकार पनप रहे हैं या नहीं क्योंकि सिर्फ एक दिन पौधा लगा देने से ही हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती जब तक कि वह एक वृक्ष का रूप न ले ले अतः आप सभी इनका नियमित रूप से ध्यान रखें, जैसे इनमें नियमित रूप से आवश्यकता अनुसार पानी डालें, कभी-कभी इनमें जैविक खाद डालें, इनकी गुड़ाई करें आदि। ये सभी पौधे विक्रमनगर निवासी एक अभिभावक माता नेहा पंड्या द्वारा विद्यालय को भेंट किए गए थे, जिन्हें उन्होंने स्वयं लगभग एक वर्ष पूर्व बीज से तैयार किया था और अब तक इनकी देखभाल की ताकि उन्हें अन्यत्र कहीं रौपा जा सके। इनके दो बालक शुभम व आशीष भी विद्यालय के वर्तमान छात्र हैं। इस पौधारोपण कार्यक्रम के प्रभारी सुरेन्द्र कुमार थे तथा कार्यक्रम में अमित कुमार पाल ने भी उपस्थित रहकर सहयोग किया। कार्यक्रम में गार्डनिंग कर्मचारी व हाउसकीपिंग स्टाफ ने भी सहयोग किया
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
नए जिलों के पुनर्गठन को दुरुस्त करना, भजनलाल शर्मा सरकार का निष्पक्ष साहसिक कदम - अरविन्द सिसोदिया
भारतीय जनता पार्टी के कोटा संभाग मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने कहा है कि " गत विधानसभा में...
સોજીત્રા સમસ્ત પીપળાવ ગામ પરિવાર દ્વારા સન્માન સમારોહ યોજવામાં આવ્યો
સોજીત્રા તાલુકાના પીપળાવ મુકામે પીપળાવ સમસ્ત ગામ પરિવાર દ્વારા આણંદ જિલ્લા ભાજપા પ્રમુખ એવા...
પાલનપુર સિવિલ હોસ્પીટલમા કેમ્પસમા સરકારી નર્સિંગ કોલેજમા 7 થી વધુ વિદ્યાર્થીનીઓને ફૂડ પોઇઝનિંગની અસર
પાલનપુર સિવિલ હોસ્પીટલમા કેમ્પસમા સરકારી નર્સિંગ કોલેજમા 7 થી વધુ વિદ્યાર્થીનીઓને ફૂડ પોઇઝનિંગની અસર
गुजरात में नए साल के जश्न में छलकने वाली थी शराब, पुलिस को देखकर ट्रक घुमाया, पकड़ में आया आरोपी
जिले की मंडाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 60 लाख कीमत की अवैध शराब...