राजस्थान के मनोनित राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे मंगलवार को दोपहर राजकीय वायुयान से जयपुर पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पर राज्यपाल का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने उनका अभिनंदन किया है. इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री मौजूद रहे. मनोनीत राज्यपाल को आरएसी की बटालियन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मनोनीत राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे का जयपुर राजभवन पहुंचने पर भाव-भरा स्वागत किया गया. उन्हें राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. वे बुधवार को राजस्थान के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे. हरिभाऊ किसनराव बागडे ने राजभवन पहुंचने के बाद सबसे पहले भगवान शिव की पूजा अर्चना की. उन्होंने राजभवन स्थित राज राजेश्वर मंदिर में जलार्पण कर भगवान को बिल्व पत्र और प्रसाद अर्पण कर सबके मंगल की कामना की है. राजभवन के अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए अपना परिचय दिया. राज्यपाल कलराज मिश्र से उन्होंने मुलाकात की है. राजस्थान के मनोनित राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे महाराष्ट्र बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं. हरिभाऊ किसनराव बागडे 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. वे पांच बार विधायक भी रह चुके हैं. साथ ही बागडे महाराष्ट्र सरकार में रोजगार मंत्री पर भी रहे चुके हैं. वे पहली बार साल 1985 में विधायक बने थे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
वरवटी येथील अनेकांचा कुंडलिक खांडे उपस्थितीत शिवसेना मध्ये जाहीर प्रवेश@india report
वरवटी येथील अनेकांचा कुंडलिक खांडे यांच्या उपस्थितीत शिवसेना मध्ये जाहीर प्रवेश@india report
रविंद्र वारुळे साने गुरुजी उपक्रमशील शिक्षक पुरस्काराने सन्मानित !
वैजापूर :- शैलेंद्र खैरमोडे
वैजापूर तालुक्यातील शिक्षण क्षेत्रात उल्लेखनीय कार्य...
আজি শুভ মহালয়া
আজি শুভ মহালয়া । নিশাৰ পৰাই হোজাই আৰু পশ্চিম কাৰ্বি আংলং সংযোগী ৰাজপথলৈ ওলাই আহিছে ৰাইজ । যিহেতু...
Maldhari samaj up in arms over authority's action to catch stray cattle in Surat |TV9GujaratiNews
Maldhari samaj up in arms over authority's action to catch stray cattle in Surat |TV9GujaratiNews
પ્રધાનમંત્રીશ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદી દ્વારા મીશન લાઈફ કાર્યક્રમનું લોન્ચીંગ કરવામાં આવ્યું
પ્રધાનમંત્રીશ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદી દ્વારા મીશન લાઈફ કાર્યક્રમનું લોન્ચીંગ કરવામાં આવ્યું
...