पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत की झोली में एक और पदक आ गया है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट ब्रॉन्ज मेडल मैच में कोरिया को मात देकर ये पदक जीता है। इससे पहले मनु ने रविवार को इसी इवेंट के सिंगल्स इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था। भारत ने कोरिया को 16-10 से मात देकर ये मेडल अपने नाम किया है। भारत ने लंदन ओलंपिक-2012 के बाद पहली बार निशानेबाजा में दो ओलंपिक पदक जीते हैं। इसी के साथ मनु भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं जिसने दो ओलंपिक मेडल जीते हैं। इसके अलावा मनु भारत के लिए एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी भी हैं। मनु और सरबजोत ने क्वालिफिकेशन राउंड में 580 का स्कोर करते हुए ब्रॉन्ज मेडल मैच में जगह बनाई थी। भारत को हालांकि इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी। पहले राउंड में कोरियाई टीम ने 20.5 का स्कोर किया था और भारत ने 18.8 का। लेकिन इसके बाद मनु और सरबजोत दोनों ने दमदार निशाने लगाए। अगले राउंड में भारत ने 21.2 और कोरिया ने 19.9 का स्कोर किया।तीसरे राउंड में फिर भारत ने बाजी मारी और 20.8 का स्कोर किया जबकि कोरिया 19.8 का स्कोर ही कर पाई। कोरियाई टीम ने छठी सीरीज से पहले टाइम आउट मांगा लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। मनु और सरबजोत ने फिर कोरियाई टीम को कोई मौका नहीं दिया और ब्रॉन्ज जीतकर इतिहास रच दिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસામાં આજે ફરી બિન સરકારી ગ્રાન્ટેડ શાળાઓના શિક્ષકોએ સરકાર સામે વિરોધ દર્શાવ્યો
ડીસામાં આજે ફરી બિન સરકારી ગ્રાન્ટેડ શાળાઓના શિક્ષકોએ સરકાર સામે વિરોધ દર્શાવ્યો
Hyundai Creta vs Maruti Suzuki Grand Vitara: कीमत और स्पेसिपिकेशन के मामले में कौन बेहतर? यहां जानिए
2024 Hyundai Creta की कीमत 1099900 रुपये और 2014900 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है जो एसयूवी के लिए...
Golaghat BreakingUpperগোলাঘাটৰ বৰজান চাহ বাগিচাত সোপাধৰাৰ আতংকসোপাধৰাৰ সন্দেহত এজন যুৱকক গুৰুলা
Golaghat Breaking
Upper
গোলাঘাটৰ বৰজান চাহ বাগিচাত সোপাধৰাৰ আতংক
...
Ola की पहली Electric Bike का टीजर; हेडलाइट्स, सीट और टेललाइट की दिखी झलक, 15 अगस्त को होगी रिवील
ओला ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक का टीजर जारी किया है। जिसमें बाइक की डिजाइन को बनाते हुए दिखाया...
युती सरकारच्या मंत्रिमंडळाचा शपथविधी सोहळा.
युती सरकारच्या मंत्रिमंडळाचा शपथविधी सोहळा.