पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत की झोली में एक और पदक आ गया है। मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट ब्रॉन्ज मेडल मैच में कोरिया को मात देकर ये पदक जीता है। इससे पहले मनु ने रविवार को इसी इवेंट के सिंगल्स इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था। भारत ने कोरिया को 16-10 से मात देकर ये मेडल अपने नाम किया है। भारत ने लंदन ओलंपिक-2012 के बाद पहली बार निशानेबाजा में दो ओलंपिक पदक जीते हैं। इसी के साथ मनु भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं जिसने दो ओलंपिक मेडल जीते हैं। इसके अलावा मनु भारत के लिए एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी भी हैं। मनु और सरबजोत ने क्वालिफिकेशन राउंड में 580 का स्कोर करते हुए ब्रॉन्ज मेडल मैच में जगह बनाई थी। भारत को हालांकि इस मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी। पहले राउंड में कोरियाई टीम ने 20.5 का स्कोर किया था और भारत ने 18.8 का। लेकिन इसके बाद मनु और सरबजोत दोनों ने दमदार निशाने लगाए। अगले राउंड में भारत ने 21.2 और कोरिया ने 19.9 का स्कोर किया।तीसरे राउंड में फिर भारत ने बाजी मारी और 20.8 का स्कोर किया जबकि कोरिया 19.8 का स्कोर ही कर पाई। कोरियाई टीम ने छठी सीरीज से पहले टाइम आउट मांगा लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। मनु और सरबजोत ने फिर कोरियाई टीम को कोई मौका नहीं दिया और ब्रॉन्ज जीतकर इतिहास रच दिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પાલનપુરમાં ફ્લાયઓવરનો સ્લેબ તૂટી પડતાં બે વ્યક્તિઓના મોત
ગુજરાતમાં નવા જ બની રહેલા બ્રિજનો ભાગ ધરાશાયી થવાની ઘટનાઓ હવે નવી નથી રહી. બનાસકાંઠા જિલ્લાના...
😱SHOCKING: Ramaiya Vastavaiya Actor Girish Kumar Look Change After 9 Year
😱SHOCKING: Ramaiya Vastavaiya Actor Girish Kumar Look Change After 9 Year
नाराज परिजनों ने शव थाने में रखा अनियंत्रित ट्रैक्टर से दबकर महिला की मौत
नाराज परिजनों ने शव थाने में रखा अनियंत्रित ट्रैक्टर से दबकर महिला की मौत।
जनपद...
Alert! WhatsApp-CBI Scam ने डुबोए यूजर्स के करोड़ों रुपये, आप भी रहें सतर्क
सीबीआई का कहना है कि आम लोगों को फंसाने के लिए स्कैमर्स अपनी वॉट्सऐप डीपी में सीबीआई का लोगो तक...
Guwahati Police nab four burglars in city
Acting on a tip-off, a team of the West Guwahati Police Station (WPGD) from Bharalumukh Police...