राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के दो जिलों और बिहार के कुछ जिलों को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाने और उत्तर बंगाल को पूर्वोत्तर का हिस्सा बनाने की कुछ भाजपा नेताओं की मांग का कड़ा विरोध किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं किसी हाल में बंगाल का बंटवारा नहीं होने दूंगी। उन्होंने कहा कि मैं बंगाल को विभाजित करने की चुनौती देती हूं। बंगाल को विभाजित करने का कोई भी साहस नहीं कर सकता है। ममता बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र के छठे दिन सदन मेंं पश्चिम बंगाल में भूमि कटाव नियंत्रण और बाढ़ की रोकथाम से संबंधित प्रस्ताव पर बोल रही थीं, जो ध्वनि मत से पारित हो गया। ममता ने कहा कि उनकी सरकार तीस्ता नदी के जल बंटवारे को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच किसी भी समझौते का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि वे बांग्लादेश की जनता से प्रेम करती है लेकिन, तीस्ता नदी के जल के बंटवारे का मतलब उत्तरी बंगाल के लोगों को पेयजल तक से वंचित करना होगा। विधानसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि तीस्ता नदी में सर्दी और गर्मी के मौसम में बहुत कम पानी होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार को फरक्का संधि को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच चर्चा में आमंत्रित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि उनका राज्य इस मुद्दे में एक हितधारक है, क्योंकि गंगा नदी पश्चिम बंगाल से होकर पड़ोसी देश बांग्लादेश जाती है। पिछले महीने सीएम ने पीएम को पत्र लिखकर तीस्ता जल बंटवारे और फरक्का संधि के संबंध में बांग्लादेश के साथ चर्चा से पश्चिम बंगाल सरकार को केंद्र द्वारा बाहर रखने पर कड़ी आपत्ति जताई थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
चाकुर तालुक्यातील खुर्दळी येथील नवसाला पावणारी आबांमाय
चाकुर तालुक्यातील खुर्दळी येथील नवसाला पावणारी आबांमाय
Twin Tower Blast के बाद मलबे का अब क्या होगा? मलबा हटाने का मास्टरप्लान क्या ? | Latest Hindi News
Twin Tower Blast के बाद मलबे का अब क्या होगा? मलबा हटाने का मास्टरप्लान क्या ? | Latest Hindi News
आमजन करें खाद्य पदार्थ तंबाकू एवं नशे संबंधित शिकायत - सीएमएचओ
आमजन करें खाद्य पदार्थ तंबाकू एवं नशे संबंधित शिकायत - सीएमएचओटोल फ्री 181 अथवा...
બનાસકાંઠા જિલ્લામાં એક એવુ ગામ જ્યાં કોઈ ધાબા વાળું મકાન બનાવી શકતા નથી!જાણો આ ખાસ અહેવાલ માં
બનાસકાંઠા જિલ્લાના લાખણી તાલુકામાં આવેલ પેપળુ ગામનો ઇતિહાસ 700 વર્ષ જૂનો છે આ ગામમાં 5,000 થી...
अब Z+ सिक्योरिटी कवर में रहेंगे असम के CM, सरकार ने बढ़ाई हिमंत सरमा की सुरक्षा
हिमंत बिस्वा सरमा पूर्वोत्तर में बीजेपी के मजबूत नेता माने जाते हैं. वह अक्सर अपने बयानों को लेकर...