केरल के वायनाड में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के चलते 100 से ज्यादा लोगों की मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है, लोगों को बचाने के लिए रेसक्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पहले बताया जा रहा था भूस्खलन से अब तक कुल 8 लोगों की मौत हुई है, इनमें तीन बच्चे भी शामिल थे।अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। छह शवों को मेप्पडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 5 को एक निजी मेडिकल कॉलेज में लाया गया। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने बताया कि अग्निशमन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को प्रभावित क्षेत्र में तैनात किया गया है। वहीं एनडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम वायनाड जा रही है। इलाके के सीएमओ के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक नियंत्रण कक्ष खोला है और आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 जारी किए हैं। वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर एमआई-17 और एक एएलएच सुबह 7.30 बजे सुलूर से रवाना हो गए हैं। बचाव कार्यों का समन्वय किया जाएगा। केरल के वैथिरी, कलपट्टा, मेप्पडी और मननथावाडी अस्पताल सहित सभी अस्पताल तैयार हैं। रात में सभी स्वास्थ्य कर्मी सेवा के लिए पहुंचे थे। वायनाड में स्वास्थ्य कर्मियों की अधिक टीमें तैनात की जाएंगी। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इसकी जानकारी दी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
IND vs PAK: પંતના T20માં કાર્તિક કરતા વધુ રન અને ફિફ્ટી, તો પણ હજુ બહાર, જાણો કારણ
એશિયા કપ 2022માં દુબઈ ઈન્ટરનેશનલ ક્રિકેટ સ્ટેડિયમમાં ટીમ ઈન્ડિયા અને પાકિસ્તાન વચ્ચે હાઈ વોલ્ટેજ...
Rahul Gandhi Bhopal Airport: राहुल का security checking के दौरान का Video Viral। Sonia Gandhi। MP
Rahul Gandhi Bhopal Airport: राहुल का security checking के दौरान का Video Viral। Sonia Gandhi। MP
“નારી વંદન ઉત્સવ” અંતર્ગત સારસા ખાતે મહિલા અને બાળ આરોગ્ય દિવસ વિશ્વ સ્તનપાન સપ્તાહની ઉજવણી કરવામાં આવી
:: નારી વંદન ઉત્સવ ::
“નારી વંદન ઉત્સવ” અંતર્ગત સારસા ખાતે મહિલા અને બાળ...
दादा के 90 लाख चुराए, 1 लाख मंदिर में किये दान, डेढ़ लाख में खरीदी सेकेंड हेंड कार, फिर मनाली में किया सैर सपाटा
भीलवाड़ा। शहर कोतवाली थाना पुलिस ने हरनी गांव में जमीन बेचकर एक मकान के लॉकर में रखे 90 लाख रुपये...
છત્તીસગઢઃ કોરબામાં બસ ટ્રેલર સાથે અથડાઈ, માર્ગ અકસ્માતમાં 7 લોકોના મોત થયા | Daily Gujarat News
છત્તીસગઢઃ કોરબામાં બસ ટ્રેલર સાથે અથડાઈ, માર્ગ અકસ્માતમાં 7 લોકોના મોત થયા | Daily Gujarat News