बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट से सोमवार (29 जुलाई) को बड़ा झटका लगा है. बिहार में आरक्षण को बढ़ाकर 65 प्रतिशत करने के खिलाफ पटना हाईकोर्ट का फैसला फिलहाल बना रहेगा. सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक से मना कर दिया है. शीर्ष अदालत ने कहा है कि वह सितंबर में मामले पर विस्तृत सुनवाई करेगा. पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के आरक्षण बढ़ाने के फैसले को रद्द कर दिया था. फिर राज्य सरकार इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची है. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के उस फैसले को रद्द किया था, जिसमें सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में एडमिशन के लिए पिछड़े वर्गों के आरक्षण में इजाफा किया गया था. बिहार सरकार ने पिछड़े वर्ग, एससी और एसटी समाज से आने वाले लोगों के लिए सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में एडमिशन के लिए मिलने वाले आरक्षण की सीमा को 50 फीसदी से बढ़ाकर 65 फीसदी किया था. बिहार सरकार की तरफ से जब आरक्षण की सीमा बढ़ाई गई थी तो इस संबंध में पटना हाईकोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गईं, जिसमें राज्य के फैसले की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई. हाईकोर्ट ने मार्च में इस संबंध में दायर रिट याचिकाओं के एक बैच पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. इसके बाद 20 जून को हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को बड़ा झटका देते हुए सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में राज्य द्वारा निर्धारित 65 फीसदी आरक्षण सीमा को रद्द कर दिया
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
iQOO Z9s 5G Series की भारत में हो रही एंट्री, 21 अगस्त को लॉन्च होंगे दो नए स्मार्टफोन
iQOO अपने भारतीय ग्राहकों के लिए iQoo Z9s 5G और iQoo Z9s Pro 5G लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी पिछले...
ડીસા તાલુકાની સરકારી શાળાઓ માં ઓરડાની ઘટની સમસ્યા હવે દૂર થશે
ડીસા તાલુકાની સરકારી શાળાઓમાં ઓરડાઓની ઘટ ના લીધે શાળામાં અભ્યાસ કરતા વિદ્યાર્થીઓને ઉનાળુ શિયાળો...
પોરબંદરઃ અતિવૃષ્ટીથી પાક નુકસાન અંગે આ ગામના ખેડૂતોએ કરી વળતરની માંગ, જુઓ વીડિયો
પોરબંદરઃ અતિવૃષ્ટીથી પાક નુકસાન અંગે આ ગામના ખેડૂતોએ કરી વળતરની માંગ, જુઓ વીડિયો
Karnataka Rains: कर्नाटक में हो रही भारी बारिश, 4 की मौत; कई लोग हुए हैं घायल
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई है। इस दौरान बिजली भी गिरी और आंधी भी चली। इन...
अज्ञात ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर बाइक चालक की मोत सप्ताईया ग्राम के पास घटी घटना
पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अमानगंज पवई मुख्य सड़क मार्ग...