भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। बाजार के सभी सूचकांकों में बढ़त बनी हुई है। सत्र की शुरुआत में ही निफ्टी ने 24,980 का नया ऑल टाइम हाई बनाया। सुबह 9:20 तक, सेंसेक्स 366 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 81,657 और निफ्टी 89 अंक या 0.36 प्रतिशत बढ़कर 24,924 अंक पर था। छोटे और मझोले शेयरों में तेजी का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 376 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 58,144 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 210 अंक या 1.72 प्रतिशत बढ़कर 19,064 पर बना हुआ है। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फिन सर्विस, रियल्टी और मेटल सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स हैं। वहीं, फार्मा और रियल्टी में दबाव के साथ कोरबार हो रहा है। बैंकिंग शेयर बाजार का नेतृत्व कर रहे हैं। निफ्टी बैंक 512 अंक या एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,808 पर है। सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, इन्फोसिस और मारुति सुजुकी टॉप गेनर्स हैं। टाइटन, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचयूएल और एमएंडएम टॉप लूजर्स हैं।चॉइस ब्रोकिंग में रिसर्च एनालिस्ट देवेन मेहता का कहना है कि शुक्रवार के सत्र में बाजार ने ब्रेकआउट दिया था। इस कारण से सोमवार का बाजार सकारात्मक रह सकता है। निफ्टी के लिए 24,900, 24,850 और फिर 24,800 एक सपोर्ट के रूप में काम करेंगे। वहीं, 25,000 एक रुकावट का स्तर है। अगर यह पार हो जाता है तो 25,100 और 25,200 भी देखने को मिल सकते हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अजमेर ब्लैकमेल कांड के दोषियों को फांसी की मांग, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ताओ का प्रदर्शन
अजमेर ब्लैकमेल कांड के दोषियों को फांसी की मांग, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ताओ का प्रदर्शन
राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें
राज्य सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 12 एवं 15 दिसंबर को आयोजित...
PM Modi's 2-Day Gujarat Visit To Begin Today | જાણો શું છે સમગ્ર કાર્યક્રમ | Mission 2022
PM Modi's 2-Day Gujarat Visit To Begin Today | જાણો શું છે સમગ્ર કાર્યક્રમ | Mission 2022
क्रेडिट स्कोर खराब होने पर भी मिल जाएगा Gold Loan
क्रेडिट स्कोर खराब होने पर भी मिल जाएगा Gold Loan