सांगोद, 28 जुलाई। क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर दूसरे दिन रविवार को भी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाता एवं नवविवाहित महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोडऩे को लेकर विशेष शिविर आयोजित हुए। बूथ लेवल अधिकारियों ने बूथों पर मौजूद रहकर नाम जोडऩे की कार्रवाई की। इस दौरान कई बूथों पर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भी पहुंचकर मतदाता सूचियों का अवलोकन किया तथा नाम जुड़वाने से वंचित मतदाताओं को सूचित कर नाम जुड़वाने को लेकर प्रेरित किया। यहां नगर पालिका भवन में भाजपा निकाय प्रकोष्ट जिला सयोंजक प्रदीप सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज सुमन, पूर्व पार्षद राजेश सांखला, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सरताज खान, समद मिर्जा आदि ने सूचियों में नवमतदाताओं के नाम जुड़वाए व सूचियों का भौतिक सत्यापन किया। यहां बूथ लेवल अधिकारी अलीम हुसैन, अब्दुल फरीद, अंसार अहमद, अशोक भंडारी आदि ने मौजूद रहकर नवविवाहित महिलाओं के साथ ही नवमतदाता के लिए फार्म नम्बर 6, नाम हटाने के लिए फार्म नम्बर 7, नाम संशोधन एवं जिनके पहचान पत्र गुम हो गए उनके नए मतदाता पहचान पत्र के लिए फार्म नम्बर 7 भरवाकर प्राप्त किए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
NEET Results 2024 पर Physics Wallah के Alakh Pandey ने सवाल उठाया। जवाब में NTA ने क्या कहा?
NEET Results 2024 पर Physics Wallah के Alakh Pandey ने सवाल उठाया। जवाब में NTA ने क्या कहा?
असमिया सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता निपन गोस्वामी के देहांत पर मास ने किया गहरा शोक प्रकट
असमिया सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता निपन गोस्वामी के देहांत पर मास ने किया गहरा शोक प्रकट ।
ડીસા શ્યામ બગ્લોજ ખાતે શરદ પૂર્ણિમા ના ગરબા ની રમઝટ જામી
ડીસા શ્યામ બગ્લોજ ખાતે શરદ પૂર્ણિમા ના ગરબા ની રમઝટ જામી
નવસારીમાં કોંગ્રેસી MLA અનંત પટેલ પર હુમલો
#buletinindia #gujarat #navsari