सांगोद, कोटा। क्षेत्र में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश ने खेतों में फसलों में जमकर कहर बरपाया है। खेतों में दूर-दूर तक पानी का समंदर नजर आ रहा है। खेतों से पानी का निकास नहीं होने से किसानों की अच्छी उपज की उम्मीद के साथ लहलहा रही फसलें बरबाद हो रही है। खासकर कनवास क्षेत्र के कुराड़ गांव से बालूहेड़ा तक सड़क किनारे खेतों में हजारों बीघा की फसलें बरसाती पानी से जलमग्न है। दूर दूर तक खेत नजर नहीं आ रहे। जहां तक नजरे जाती है वहां सिर्फ पानी नजर आ रहा है। पानी निकासी नहीं होने से किसानों को फसलों के खराब होने का डर सताने लगा है। किसानों की माने तो बारिश के बाद कनवास क्षेत्र के पठारी व चरागाह हिस्सों का सारा पानी बहकर बालूहेड़ा व देवलीमांजी के पास निकल रहे पोकलिया खाळ से देवलीमांजी नदी में आकर मिल जाता है। लेकिन बीते कई सालों से पानी निकासी के प्राकृतिक मार्ग बंद होने व सड़कों की उंचाई ज्यादा होने से बारिश के बाद सारा अथाह पानी सड़क किनारे खेतों में भर जाता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
8 ઓગષ્ટ qiut ઇન્ડિયા દિવસ પાટણ ની દીવાલો પર આજે પણ "અંગ્રેજો હિન્દ છોડો" લખેલ છે
ભારત માં આઝાદી ની ચળવળ જ્યારે ચરમ સીમા એ પહોંચી હતી એક બાજુ સુભાષ ચંદ્ર બોજ આઝદીની લડત દેશ...
विशेष अभियान साईबर शिल्ड के तहत साईबर अपराधियो के विरुद्ध बून्दी पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी ।
जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी राजेन्द्र कुमार मीणा (आई.पी.एस.) ने बताया की पुलिस मुख्यालय जयपुर राज....
જસદણમાં આવતીકાલે માલધારી સમાજ દ્વારા બંધનું એલાન અપાયું ચાની હોટલ તેમજ દૂધ વિતરણ રહેશે બંધ
જસદણમાં આવતીકાલે માલધારી સમાજ દ્વારા બંધનું એલાન અપાયું ચાની હોટલ તેમજ દૂધ વિતરણ રહેશે બંધ જસદણ...
दरभंगा AIIMS पर फिर मची रार : ललन सिंह ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- केंद्र सरकार बनाना ही नहीं चाहती
दरभंगा में एम्स के निर्माण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच जारी खींचतान कम नहीं हुई है।
इस...
તારાપુર શહેરમાં કોંગ્રેસની પરિવર્તન સંકલ્પ યાત્રાનું સ્વાગત
તારાપુર ચોકડી પર માતર તરફથી કોંગ્રેસની પરિવર્તન સંકલ્પ યાત્રાઆવી પહોંચતા મોટી સંખ્યામાં કોંગ્રેસી...