प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूदा दुनिया के सबसे खतरनाक विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। 23 अगस्त को यूक्रेन जा रहे हैं। जहां युद्ध के चलते कहीं से गोले बरस रहे हैं तो कहीं से गोलियां चल रही हैं। ऐसे वक़्त में PM मोदी का यह दौरा बेहद अहम हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को कीव का दौरा कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 24 अगस्त को यूक्रेनी राष्ट्रीय दिवस के मौके पर युद्ध ग्रस्त कीव और फिर उसके बाद पोलैंड की यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान वह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मिलेंगे। रूस-यूक्रेन साथ युद्ध के बाद यह प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा होगी। कूननीतिक रूप से यह यात्रा इसलिए अहम हो जाती है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के रूस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के कुछ दिनों बाद ही मोदी अब कीव जा सकते हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने जिस दिन लोकसभा चुनाव 2024 में बहुमत हासिल कर तीसरा कार्यकाल हासिल किया था, उस दिन जेलेंस्की ने उन्हें बधाई दी थी और युद्धग्रस्त देश का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया था। इस साल मार्च में भी राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ एक फोन कॉल पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-यूक्रेन साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की थी और चल रहे संघर्ष के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए अपने साधनों के भीतर सब कुछ करना जारी रखेगा। इसके बाद, करीब एक महीने पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान जेलेंस्की से मुलाकात की थी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
labh pancham 2025 | લાભ પાંચમ મહત્વ, પૂજા વિધિ | Labh Pancham Pooja | Dpnews Gujarati
labh pancham 2025 | લાભ પાંચમ મહત્વ, પૂજા વિધિ | Labh Pancham Pooja | Dpnews Gujarati
હર્ષદ 108 માં ફરજ બજાવતા હાર્દિક ડવ અને પરબત મોરીએ પ્રમાણિકતાનું ઉમદા ઉદાહરણ પૂરું પાડ્યું હતું.
હર્ષદ 108 માં ફરજ બજાવતા હાર્દિક ડવ અને પરબત મોરીએ પ્રમાણિકતાનું ઉમદા ઉદાહરણ પૂરું પાડ્યું હતું.
રાધનપુર : રામનવમી મહાપર્વને ધ્યાને લઇને ફૂટ પેટ્રોલિંગ યોજાયું | SatyaNirbhay News Channel
રાધનપુર : રામનવમી મહાપર્વને ધ્યાને લઇને ફૂટ પેટ્રોલિંગ યોજાયું | SatyaNirbhay News Channel
वाढत्या चोऱ्यांच्या पार्श्वभूमीवर महत्वाच्या ठिकाणी सीसीटीव्ही बसवावेत; संगमेश्वर पोलिसांचे आवाहन
संगमेश्वरात वाढत्या चोऱ्यांचे प्रमाण लक्षात घेता पोलिसांनी जनजागृतीच्या दृष्टीने पावले उचलली...
दिल्ली में डेंगू के अटैक से केजरीवाल सरकार हुई अलर्ट, अस्पतालों में मरीजों के लिए 10-15 फीसदी बेड रिजर्व
राजधानी दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों में अब डराना शुरू कर दिया है। हालात के मद्देनजर दिल्ली...