पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में प्रशासन शहरों के संग अभियान में फर्जी पट्टों की जांच का दायरा और बढ़ेगा। सरकार आमजन और जनप्रतिनिधियों से शिकायत मांगेगी, जिससे गलत तरीके से जारी पट्टों के ऐसे और मामलों को पकड़ा जा सके। नगरीय विकास और स्वायत्त शासन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने एक दिन पहले विधानसभा में विपक्ष को चुनौती दी थी कि ‘आप अपनी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पता करो कि भूखंडधारी को 501 का पट्टा 50 हजार में मिला या 5 लाख में। अंतरआत्मा की सुनना और हकीकत बता सको तो बताना’। इसके बाद विभाग के अफसर सक्रिय हो गए। मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से भी ऐसे मामले बताने के लिए आग्रह किया है। राजस्थान सरकार को आशंका है कि ऐसे पट्टों की संख्या कई गुना मिलेगी। अभी तक जांच में 260 पट्टे निरस्त किए जा चुके हैं और 25 एफआईआर दर्ज हैं। सैटेलाइट इमेज का भी सहारा लिया जा रहा है, ताकि पता लगाया जा सके कि जिस दिन के आधार पर पट्टे जारी किए गए, उस दौरान वहां योजना या भवन था भी या नहीं। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (डीओआईटी) का भी सहयोग लिया जा रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
লাচিত নগৰত নিৰ্মাণাধীন অট্টালিকাৰ পৰা পৰি মৃত্যু এজন শ্ৰমিকৰ
গুৱাহাটী মহানগৰীৰ লাচিত নগৰত তিনি মহলীয়া অট্টালিকাৰ পৰা পৰি এজন শ্ৰমিকৰ মৃত্যু হোৱাৰ খবৰ আহিছে।...
Wamiqa Gabbi reveals she was in school when she acted with Kareena Kapoor and Shahid in Jab We Met: 'I was in 8th class'
Wamiqa Gabbi, who is basking in the success of her Prime Video series Jubilee, directed by...
हिंदुहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे तारांगणाचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांच्याहस्ते लोकार्पण
*हिंदूहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे तारांगणाचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांच्या हस्ते लोकार्पण*...
પાલનપુરના મોરીયા નજીક ગાડીની ટક્કરથી યુવકનું મોત
પાલનપુર તાલુકાના મોરીયા ગામ નજીક મંગળવારની મોડી રાત્રે ભૂતેડીથી પાલનપુર તરફ આવી રહેલી એક રીક્ષાને...
कोटा झालावाड़ एनएच 52 पर स्थित गोपालपुरा के समीप अज्ञात वाहन द्वारा 8 गायों को टक्कर मारी,रेस्क्यू किया
कोटा. झालावड़ एनएच 52 हाइवे पर बीच स्थित गोपालपुरा माता जी के पास एक अज्ञात वाहन ने 8 से 10...