भाजपा नेता राकेश नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री और कोटा उत्तर से कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल द्वारा विधानसभा में अमर्यादित शब्दो का प्रयोग करते हुए सभापति संदीप शर्मा को धमकी देने का विरोध करते हुए शांति धारीवाल के पिता पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व रिखब चंद धारीवाल की डीसीएम रोड प्रतिमा को शिकायत पत्र सौंपकर सद्बुद्धि देने की कामना की। नायक ने बताया कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय रिखबचंद धारीवाल के प्रयासों से कोटा का औधोगिक विकास हुआ जिससे कोटा राजस्थान का कानपुर कहलाया परंतु रिखबचंद जी के पुत्र पूर्व यूडीएच मंत्री और कोटा उत्तर से कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल ने अपने पिता के आदर्शो के विपरीत अपनी अनर्गल बयानबाजी और माननीय सभापति संदीप शर्मा को दी गई अपशब्द भरी धमकी से पूरे राजस्थान की जनता का सिर लज्जा से झुका दिया है। भाजपा नेता प्रकाश सिंह नेगी और राधेश्याम नकवाल ने बताया कि शांति धारीवाल ने इससे पहले भी बलात्कारियों को मर्द बताते हुए राजस्थान को बलात्कारी मर्दों का प्रदेश बताया था जिससे नारी शक्ति को अपमानित हुई ।भाजपा नेता नवीन खत्री और नतेंद्र पुरी ने बताया कि भारत में पिता द्वारा पुत्र को अनुशासित रखने और गलती करने पर डांटकर समझाने की परंपरा रही है और इसीलिए स्व रिखबचंद जी की प्रतिमा को शांति धारीवाल के बारे में शिकायत पत्र देकर सद्बुद्धि देने की कामना की गई है। इस अवसर पर सुनील शर्मा सोगरिया,अमरदीप शर्मा,आलोक गोयल,मनु प्रताप,सुनील पांचाल,बृजभान यादव,चिराग भार्गव,धवन द्वाला,दीपक पाल जादौन,मनीष मेवाडा,दिनेश मेहरा आदि उपस्थित रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
UPPSC Student Protest : UPPSC ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का ABVP ने किया सपोर्ट
UPPSC Student Protest : UPPSC ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का ABVP ने किया सपोर्ट
डाबी थाने में मिलीभगत से बिजली कनेक्शन देने पर खनिज विभाग के अभियंता सहित 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
खनिज विभाग के तत्कालीन खनिज अभियंता और पांच क्रेशर संचालकों सहित 11 लोगों के खिलाफ बूंदी...
DEESA // ડીસા શહેર પોલીસ દ્વારા પેસેન્જર વાહનો ની માહિતી એકત્રિત કરી, મુસાફરો ઓળખી શકે તે માટે વાહનો પર નંબર ના સ્ટીકર લગાડ્યા..
ડીસા શહેરમાં વધતી જતી ગુનાહિત પ્રવૃત્તિઓને અટકાવવા માટે પોલીસ દ્વારા નવતર પ્રયોગ હાથ કરવામાં...
पद्मश्री फुटपाथ पर रखा… Sakshi Malik और Bajrang Punia से मिलने पहुंच गईं Priyanka Gandhi
पद्मश्री फुटपाथ पर रखा… Sakshi Malik और Bajrang Punia से मिलने पहुंच गईं Priyanka Gandhi