पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नीति आयोग की नौवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में सिर्फ 5 मिनट बोलने का मौका देने और बाद में माइक बंद करने का आरोप लगाते हुए बैठक से वॉकआउट कर दिया। हालांकि, सरकार की तरफ से ममता बनर्जी के आरोपों को पूरी तरह से गलत और निराधार बताते हुए कहा गया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का माइक बंद नहीं किया गया था। नियमों के आधार पर उनके बोलने की बारी लंच के बाद आनी थी। लेकिन, पश्चिम बंगाल सरकार के आधिकारिक अनुरोध पर उन्हें बैठक में सातवें वक्ता के रूप में बोलने का मौका दिया गया, क्योंकि उन्हें जल्दी लौटना था। भारत सरकार के संबंध में आने वाली भ्रामक खबरों का फैक्ट चेक कर सही तथ्य लोगों के सामने रखने वाली पीआईबी की फैक्ट चेक ईकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ममता बनर्जी के बयान को शेयर करते हुए कहा, “यह दावा किया जा रहा है कि नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का माइक्रोफोन बंद कर दिया गया था। ये दावा भ्रामक है। घड़ी ने केवल यह दिखाया कि उनके बोलने का समय समाप्त हो गया था। यहां तक कि इसे चिह्नित करने के लिए घंटी भी नहीं बजाई गई।” पीआईबी फैक्ट चेक ने आगे बताया, “अल्फाबेट के अनुसार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की बारी (बैठक में भाषण देने की) दोपहर के भोजन के बाद आती। लेकिन, पश्चिम बंगाल सरकार के आधिकारिक अनुरोध पर उन्हें सातवें वक्ता के रूप में बैठक में शामिल किया गया था, क्योंकि उन्हें जल्दी लौटना था।”
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
મહુધા તાલુકાના અલીણા નજીક અકસ્માત
અલીણા નજીક એસટી બસ એ વૃદ્ધ વ્યક્તિને ટક્કર મારતા શરીર ઈજાઓ પહોંચી
અલીણા નજીક એસટી બસ નંબર...
एमसीडी में 'आप' को बहुमत, 131 सीटें जीतीं, भाजपा को 100 और कांग्रेस को सात सीट मिलीं
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है।...
Rolls Royce Cullinan facelift भारत में लॉन्च; कीमत 10.50 करोड़ रुपये, एक्सटीरियर और इंटीरियर को मिला अपडेट
Rolls Royce Cullinan facelift को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर को...
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी को आखिर थैंक्यू क्यों बोला
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शनिवार (13 जुलाई) को नरेंद्र मोदी सरकार पर उनके फोन को...
अब अंतरिक्ष में फहराया तिरंगा
15 अगस्त 2018 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि भारत के स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के...