पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नीति आयोग की नौवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में सिर्फ 5 मिनट बोलने का मौका देने और बाद में माइक बंद करने का आरोप लगाते हुए बैठक से वॉकआउट कर दिया। हालांकि, सरकार की तरफ से ममता बनर्जी के आरोपों को पूरी तरह से गलत और निराधार बताते हुए कहा गया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का माइक बंद नहीं किया गया था। नियमों के आधार पर उनके बोलने की बारी लंच के बाद आनी थी। लेकिन, पश्चिम बंगाल सरकार के आधिकारिक अनुरोध पर उन्हें बैठक में सातवें वक्ता के रूप में बोलने का मौका दिया गया, क्योंकि उन्हें जल्दी लौटना था। भारत सरकार के संबंध में आने वाली भ्रामक खबरों का फैक्ट चेक कर सही तथ्य लोगों के सामने रखने वाली पीआईबी की फैक्ट चेक ईकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ममता बनर्जी के बयान को शेयर करते हुए कहा, “यह दावा किया जा रहा है कि नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का माइक्रोफोन बंद कर दिया गया था। ये दावा भ्रामक है। घड़ी ने केवल यह दिखाया कि उनके बोलने का समय समाप्त हो गया था। यहां तक कि इसे चिह्नित करने के लिए घंटी भी नहीं बजाई गई।” पीआईबी फैक्ट चेक ने आगे बताया, “अल्फाबेट के अनुसार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की बारी (बैठक में भाषण देने की) दोपहर के भोजन के बाद आती। लेकिन, पश्चिम बंगाल सरकार के आधिकारिक अनुरोध पर उन्हें सातवें वक्ता के रूप में बैठक में शामिल किया गया था, क्योंकि उन्हें जल्दी लौटना था।”
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
সোণাৰিত হেৰ'ইন, গাঞ্জাসহ যুৱক আটক
সোণাৰিত হেৰ'ইন, গাঞ্জাসহ যুৱক আটক
চৰাইদেউ জিলাত অব্যাহত আছে ড্ৰাগছ , গাঞ্জা আদিৰ বিৰুদ্ধে...
कल से 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:राजस्थान में पांच दिन तक जारी रहेगा बरसात का दौर
राजस्थान अभी बारिश का दौर थमने वाला नहीं है। कल (11 सितंबर) से प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश...
रूस पहुंचे पीएम मोदी का भव्य स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, उप प्रधानमंत्री ने किया रिसीव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की राजधानी मॉस्को पहुंच गए हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका जोरदार...
शिक्षक वे होते हैं जो हमारी प्रतिभा और कौशल को निखारते हैं और हमें खुद को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करते हैं: बृजसुंदर शर्मा
निवाई क्षेत्र के एमडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।...
সাংসদ গৌৰৱ গগৈয়ে আঠখেলীয়া নামঘৰত উপস্থিত হৈ ফৰকাটিঙত কৰম গৃহ আধাশিলা আৰু ফৰকাটিং
মহাবিদ্যালয়লৈ ৫লাখ টকা অনুদান আগবঢ়ায়
সাংসদ গৌৰৱ গগৈ আঠখেলীয়া নামঘৰত উপস্থিত আধাশিলাআৰু ফৰকাটিং মহাবিদ্যালয়লৈ ৫লাখ টকা।