कांग्रेस से राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी शुक्रवार को राजस्थान दौरे पर थे. झुंझुनूं में इमरान प्रतापगढ़ी ने मोदी सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूरे देश के साथ धोखा हुआ है. कॉपी पेस्ट के अलावा इस बार के बजट में कुछ भी नहीं है. देश के लोगों को सिर्फ झुनझुना थमा दिया गया है. इसके साथ ही कांग्रेस सांसद ने यूपी की राजनीति को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश भाजपा के अंदर संकट और बढ़ने वाला है. इमरान प्रतापगढ़ी ने यूपी में भाजपा के अंदरूनी कलह को लेकर कहा कि लोकसभा चुनावों में बुरी तरह हारने के बाद यह तय था कि विवाद होगा. अभी तो आने वाले दिनों में यूपी में भाजपा के अंदर संकट और बढ़ने वाला है. नेम प्लेट विवाद को लेकर भी इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि यह सिर्फ नफरत और बांटने की राजनीति है. दुकानों, ठेलोें और ढाबो पर तो नेम प्लेट लगा देंगे, लेकिन जिस खेत में फल लगा है, किसने बोया है, किसने खाद-पानी दी है. यह पता कैसे लगेगा.कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि खून की बोतलों पर भी अब सरकार नेम प्लेट लगाएगी क्या? देश आगे बढ़ रहा है. नई दिशा में प्यार के साथ देश आगे बढना चाहता है. इसलिए अब भाजपा को समझना चाहिए कि देश प्रेम से ही चलेगा. बांटने से नहीं चलेगा. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आंतकी हमले पर बोलते हुए कहा कि जम्मू में 78 दिनों में 11 हमले हुए हैं. जो इंटेलिजेंस, विदेश नीति का फेल्योर है. वहीं इस बात की पोल भी खोल रहा है. जो सरकार बार-बार कह रही है कि जम्मू कश्मीर में सामान्य हालात है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
चंबल नदी के ओवरफ्लो होते ही पानी सीधे बीसलपुर बांध में डायवर्ट, 145 किलोमीटर का बनेगा ग्रेविटी चैनल...
जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार के पहले बजट में वित्त मंत्री दीया कुमारी ने चंबल नदी के राणा...
Tata Nexon.ev Facelift Price: 14.74 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई एंट्री, मिलेगी 465KM तक की रेंज
Tata Nexon EV Facelift Priceइस कार में फीचर्स के तौर पर इसमें एक्सप्रेस कूलिंगऑटो डिफॉगरऑटोमैटिक...
दुनिया में Made in India iPhones की गूंज, 14 प्रतिशत आइफोन भारत में असेंबल हुए
एपल ने वैश्विक स्तर पर असेंबल किए गए कुल आइफोन का 14 प्रतिशत भारत में असेंबल किया है। इसके साथ ही...
মৰাণত ভয়ংকৰ পথ দুৰ্ঘটনা, মৰাণৰ দা কিটচেনৰ সন্মুখত এই পথ দুৰ্ঘটনাত থিতাতে নিহত এজন যুৱক
মৰাণত ভয়ংকৰ পথ দুৰ্ঘটনা, মৰাণৰ দা কিটচেনৰ সন্মুখত এই পথ দুৰ্ঘটনাত থিতাতে নিহত এজন যুৱক