अमरीका के फ्लोरिडा शहर की रहने वाली महिला ने अजमेर के एक वकील पर उसके साथ जयपुर व अजमेर में दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए बूंदी में एफआईआर दर्ज करवाई। विदेशी महिला ने आरोपी पर सोशल मीडिया पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर पिछले 4 माह से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बूंदी महिला थाना पुलिस ने जीरो नम्बर एफआईआर दर्जकर सिविल लाइंस थाने को भेजी है। यहां पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया। देर शाम आरोपी को संदिग्ध हालात में गोली लगने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बूंदी पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि अमरीका, फ्लोरिडा की रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने अपने साथी के साथ यहां अजमेर के एक वकील मानवसिंह राठौड़ के खिलाफ रिपोर्ट दी। विदेशी महिला ने शादी करने का झांसा देकर मानवसिंह राठौड़ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता ने रिपोर्ट में उसके साथ अप्रेल में जयपुर और गत 3 से 21 जुलाई तक अजमेर में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पेशे से वकील मानव सिंह राठौड़ पहले से शादीशुदा है। उसने उससे सोशल मीडिया दोस्ती की। फिर उसको शादी करने का झांसा दिया। उसके हिन्दुस्तान आने पर उसने उसे जयपुर में रखा। इसके बाद 3 से 21 जुलाई तक अजमेर में रखकर देहशोषण किया। अजमेर में रहने के दौरान उसको आरोपी के शादीशुदा होने का पता चला। पीड़िता ने बुधवार को स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से बूंदी के एसपी को परिवाद दिया। एसपी ने परिवाद पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बूंदी महिला थाने में आरोपी मानवसिंह राठौड़ के खिलाफ ‘जीरो’ नम्बर मुकदमा दर्जकर मेडिकल करवाया। प्रकरण को अनुसंधान के लिए अजमेर के सिविल लाइन थाने भेज दिया। पड़ताल में सामने आया कि मानवसिंह राठौड़ गुरुवार शाम को नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के राजगढ़ में अपने दोस्त विक्रमसिंह रावत के फार्म हाउस पर था। वह यहां 12 बोर बंदूक की साफ कर रहा था। सफाई के दौरान गोली चलने से मानवसिंह जख्मी हो गया। उसके दाहिने पैर की जांघ, दाहिने हाथ की दो अंगुलियां, बाजू और सीने पर छर्रे लगे हैं। उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की आपातकालीन इकाई भर्ती किया है। शुक्रवार को सीने में धंसे छर्रे निकाले जाएंगे। हालांकि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Assembly Election Results : कौन से दिग्गज हैं, जिन्हें इन चुनावों में हार का सामना करना पड़ा (BBC)
Assembly Election Results : कौन से दिग्गज हैं, जिन्हें इन चुनावों में हार का सामना करना पड़ा (BBC)
Shah Rukh Khan 58th Birthday: शाहरुख खान को विश करने Mannat के बाहर लगा जमावड़ा | वनइंडिया हिंदी
Shah Rukh Khan 58th Birthday: शाहरुख खान को विश करने Mannat के बाहर लगा जमावड़ा | वनइंडिया हिंदी
સિહોર ના રાજપરા પાસે થી દારૂ ઝડપાયો
બોટાદમાં થયેલા લઠ્ઠાકાંડ બાદ રાજ્યભરની પેટ્રોલિંગમાં હતો તે દરમિયાન રાજપરા ગામ નજીક વોચ પોલીસ...
@KHABR DAR WEB ધરમપુર બેઠક ઉપર 10 ઉમેદવારના ફોર્મ મંજુર..
@KHABR DAR WEB ધરમપુર બેઠક ઉપર 10 ઉમેદવારના ફોર્મ મંજુર..
SC. ST आयोग के जाँच दल ने किया समरावता का दौरा.
टोंक.पुलिस थाना नगरफोर्ट क्षेत्र के समरावता गांव में 13 नवंबर 2024 को देवली-उनियारा विधानसभा के...